फुजैरा, 11 मार्च 2024 (डब्ल्यूएएम) -- फुजैरा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के निदेशक मंडल ने डिब्बा प्रदर्शनी केंद्र में डिब्बा रमजान महोत्सव के शुभारंभ की मौजूदा तैयारियों पर चर्चा की, जो चैंबर से संबद्ध है।
फुजैरा चैंबर के निदेशक मंडल के उपाध्यक्ष सुरूर हमद अल जुहिर की अध्यक्षता में बोर्ड की पांचवीं नियमित बैठक के दौरान चर्चा हुई।
यह त्यौहार, जो 14 मार्च को शुरू होने वाला है और रमजान के पवित्र महीने तक जारी रहेगा, का उद्देश्य खुदरा क्षेत्र का सहयोग करने और वाणिज्यिक और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना है।
बैठक के दौरान, बोर्ड ने चैंबर के सदस्यों को प्रदान की जाने वाली सेवाओं पर चर्चा की और कौशल विकसित करने, उचित रणनीतिक निर्णय लेने और भविष्य के व्यावसायिक रुझानों की भविष्यवाणी करने के लिए डिजिटल परिवर्तन और स्मार्ट अनुप्रयोगों के महत्व पर प्रकाश डाला।
बोर्ड ने चैंबर की विशेषज्ञ समितियों की सिफारिशों और व्यापार क्षेत्रों को बढ़ावा देने, व्यापक आर्थिक एकीकरण में उनकी भूमिका को उजागर करने और अपनी रणनीतियों और उद्देश्यों के अनुरूप सतत विकास हासिल करने के चैंबर के प्रयासों के रूप में स्थानीय कृषि और पशु उत्पादों का सहयोग करने के लिए एक बाजार स्थापित करने की संभावना पर भी चर्चा की।
अनुवाद - पी मिश्र.