यूएई और साइप्रस के राष्ट्रपतियों ने सहायता वितरण के लिए गाजा मानवीय संकट समुद्री कॉरिडोर पहल पर चर्चा की

अबू धाबी, 11 मार्च 2024 (डब्ल्यूएएम) -- राष्ट्रपति हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करने और क्षेत्र में नवीनतम विकास विशेष रूप से गाजा पट्टी में मानवीय संकट की समीक्षा करने के लिए साइप्रस के राष्ट्रपति महामहिम निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स के साथ आज टेलीफोन पर बात की।

टेलीफोन में गाजा पट्टी में बढ़ते मानवीय संकट को दूर करने के लिए तत्काल आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए समुद्री गलियारे के सक्रियण के संबंध में यूएई, साइप्रस, यूरोपीय आयोग, जर्मनी, ग्रीस, इटली, नीदरलैंड, ब्रिटेन और अमेरिका द्वारा हाल ही में घोषित पहल को संबोधित किया गया था।

यह योजना साइप्रस द्वारा हाल ही में घोषित अमलथिया पहल पर आधारित है, जो साइप्रस से गाजा तक समुद्र के द्वारा सुरक्षित रूप से सहायता पहुंचाने के लिए एक तंत्र की रूपरेखा तैयार करती है और समुद्री सहायता वितरण कॉरिडोर स्थापित करने के लिए इन नई संयुक्त प्रयासों का एक बुनियादी हिस्सा है। भाग लेने वाले देश गाजा में मानवीय मामलों और पुनर्निर्माण के लिए वरिष्ठ संयुक्त राष्ट्र समन्वयक सिग्रिड काग के सहयोग से काम करेंगे, जो गाजा में सहायता प्रवाह की सुविधा, समन्वय और सत्यापन की देखरेख करते हैं।

हिज हाइनेस राष्ट्रपति ने गाजा को सहायता की निर्बाध डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए भूमि, समुद्र और वायु द्वारा प्रत्यक्ष मानवीय कॉरिडोर की तत्काल स्थापना की महत्वपूर्ण आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने इन कॉरिडोर के लिए सुरक्षात्मक उपाय करने और मानवीय संगठनों को अपना काम प्रभावी ढंग से करने में सक्षम बनाने के सर्वोपरि महत्व को रेखांकित किया, जिससे गाजा के निवासियों की पीड़ा में और वृद्धि को रोका जा सके।

हिज हाइनेस ने दो-राज्य समाधान के आधार पर क्षेत्र में स्थिरता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक व्यापक, निष्पक्ष शांति प्रक्रिया के सहयोग में क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों को तेज करने के महत्व पर भी प्रकाश डाला और कहा कि यूएई इस परिणाम के लिए सभी प्रयासों और पहलों का समर्थन करता है।

अनुवाद - पी मिश्र.