शारजाह, 12 मार्च 2024 (डब्ल्यूएएम) -- शारजाह संग्रहालय प्राधिकरण (SMA) ने रमजान के पवित्र महीने के दौरान इस्लामी सभ्यता के शारजाह संग्रहालय तक मुफ्त पहुंच की घोषणा की।
संग्रहालय दो विजिटिंग स्लॉट में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और रात 9 बजे से 11 बजे तक संचालित होगा, जिसमें शुक्रवार को छोड़कर हर दिन मेहमानों का स्वागत किया जाएगा।
हालांकि, तरावीह और रात की नमाज की बढ़ी हुई अवधि को समायोजित करने के लिए यह रमजान के आखिरी दस दिनों के दौरान बंद होकर अपने शाम के समय को समायोजित करेगा, जबकि ईद अल फितर की तैयारियों के मद्देनजर यह रमजान की 29 और 30 तारीख को बंद रहेगा।
शारजाह और क्षेत्र में सांस्कृतिक महत्व के एक ऐतिहासिक स्थल के रूप में प्रसिद्ध इस्लामी सभ्यता का शारजाह संग्रहालय पारंपरिक अरब-इस्लामी डिजाइनों की प्रतिध्वनि के साथ अपनी वास्तुकला की भव्यता के लिए जाना जाता है।
1987 में एक बाजार के रूप में आरंभ हुआ इसका निर्माण 10,000 वर्ग मीटर के विशाल क्षेत्र को कवर करता है, जो लंदन के प्रतिष्ठित प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय से प्रेरित है, जो उसी उत्कृष्ट पत्थर के काम को साझा करता है।
अनुवाद - पी मिश्र.