अबू धाबी, 13 मार्च 2024 (डब्ल्यूएएम) -- राष्ट्रपति हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान ने एक संघीय आदेश जारी कर डॉ. जमाल मोहम्मद ओबैद अल काबी को अवर सचिव के पद के साथ राष्ट्रीय मीडिया कार्यालय का महानिदेशक नियुक्त किया है।
डिक्री में इब्राहिम अब्दुल लतीफ अहमद अल मोसा को सहायक अवर सचिव के पद के साथ सहायता सेवा क्षेत्र के कार्यकारी निदेशक के रूप में और मोहम्मद अली मोहम्मद अल धुहुरी को अवर सचिव के पद के साथ मीडिया संचालन क्षेत्र के कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्त करने का भी प्रावधान है।
अनुवाद - पी मिश्र.