अबू धाबी, 13 मार्च 2024 (डब्ल्यूएएम) -- राष्ट्रपति हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान ने आज संघीय सर्वोच्च परिषद के सदस्यों और अमीरात के शासकों का स्वागत किया और रमजान के पवित्र महीने के अवसर पर शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया। उन्होंने अल्लाह से प्रार्थना किया कि यह सभी के लिए अच्छाई, आशीर्वाद और दया का महीना हो और यूएई और उसके लोगों के लिए सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि सुनिश्चित हो।
हिज हाइनेस राष्ट्रपति ने यूएई के उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दुबई के शासक हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम; संघीय सर्वोच्च परिषद के सदस्य और शारजाह के शासक हिज हाइनेस शेख डॉ. सुल्तान बिन मुहम्मद अल कासिमी; संघीय सर्वोच्च परिषद के सदस्य और अजमान के शासक हिज हाइनेस शेख हुमैद बिन राशिद अल नुमी; संघीय सर्वोच्च परिषद के सदस्य और फुजैरा के शासक हिज हाइनेस शेख हमद बिन मोहम्मद अल शर्की और संघीय सर्वोच्च परिषद के सदस्य और रास अल खैमाह के शासक हिज हाइनेस शेख सऊद बिन सक्र अल कासिमी का स्वागत किया।
इसके अतिरिक्त हिज हाइनेस राष्ट्रपति ने अबू धाबी में कसर अल वतन में दुबई के क्राउन प्रिंस हिज हाइनेस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम; दुबई के दूसरे उप शासक और दुबई मीडिया काउंसिल के अध्यक्ष हिज हाइनेस शेख अहमद बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम; क्राउन प्रिंस और शारजाह के उप शासक हिज हाइनेस शेख सुल्तान बिन मोहम्मद बिन सुल्तान अल कासिमी; शारजाह के उप शासक हिज हाइनेस शेख अब्दुल्ला बिन सलेम बिन सुल्तान अल कासिमी; शारजाह के उप शासक हिज हाइनेस शेख अब्दुल्ला बिन सलेम बिन सुल्तान अल कासिमी; अजमान के क्राउन प्रिंस हिज हाइनेस शेख अम्मार बिन हुमैद अल नुमी; फ़ुजैरा के क्राउन प्रिंस हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन हमद बिन मोहम्मद अल शर्की; उम्म अल क्वैयन के क्राउन प्रिंस हिज हाइनेसशेख राशिद बिन सऊद बिन राशिद अल मुअल्ला; रास अल खैमाह के क्राउन प्रिंस हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन सऊद बिन सक्र अल कासिमी और दुबई नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अध्यक्ष और एमिरेट्स एयरलाइन और समूह के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी हिज हाइनेस शेख अहमद बिन सईद अल मकतूम का स्वागत किया।
बैठक में उपराष्ट्रपति, उप प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति न्यायालय के अध्यक्ष हिज हाइनेस शेख मंसूर बिन जायद अल नहयान; अबू धाबी के क्राउन प्रिंस हिज हाइनेस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नहयान; अबू धाबी के उप शासक हिज हाइनेस शेख हज्जा बिन जायद अल नहयान; अल धफरा क्षेत्र में शासक के प्रतिनिधि हिज हाइनेस शेख हमदान बिन जायद अल नहयान; संघीय राष्ट्रीय परिषद (FNC) के अध्यक्ष साक्र घोबाश; हिज हाइनेस शेख सैफ बिन मोहम्मद अल नहयान; हिज हाइनेस शेख सुरूर बिन मोहम्मद अल नहयान; जायद बिन सुल्तान अल नाहयान चैरिटेबल एंड ह्यूमैनिटेरियन फाउंडेशन के न्यासी बोर्ड के अध्यक्ष हिज हाइनेस शेख नहयान बिन जायद अल नहयान; उप प्रधानमंत्री और आंतरिक मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल शेख सैफ बिन जायद अल नहयान; हिज हाइनेस शेख हमीद बिन जायद अल नहयान; विदेश मंत्री हिज हाइनेस शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नहयान; बोर्ड ऑफ जायद हायर ऑर्गेनाइजेशन फॉर पीपल ऑफ डिटरमिनेशन (ZHO) के अध्यक्ष हिज हाइनेस शेख खालिद बिन जायद अल नहयान; विकास और पतन नायकों के मामलों के लिए राष्ट्रपति न्यायालय के उपाध्यक्ष हिज हाइनेस शेख थेबा बिन मोहम्मद बिन जायद अल नहयान; हिज हाइनेस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन जायद अल नहयान; हिज हाइनेस शेख जायद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नहयान; हिज हाइनेस शेख जायद बिन हमदान बिन जायद अल नहयान; सहिष्णुता और सह-अस्तित्व मंत्री शेख नहयान बिन मुबारक अल नहयान और राष्ट्रपति न्यायालय में विशेष मामलों के सलाहकार शेख मोहम्मद बिन हमद बिन तहनून अल नहयान और कई शेखों और वरिष्ठ अधिकारि ने भाग लिया।
उपस्थित सभी लोगों ने मगरिब की नमाज अदा की और अमीरात के सम्मानित शासकों, क्राउन प्रिंसेस, उप शासकों, शेखों और अन्य मेहमानों के सम्मान में हिज हाइनेस राष्ट्रपति द्वारा आयोजित इफ्तार भोज में भाग लिया।
अनुवाद - पी मिश्र.