अबू धाबी, 13 मई 2024 (डब्ल्यूएएम) -- विदेश मामलों के मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नहयान ने दोनों देशों के बीच के मजबूत संबंधों पर चर्चा करने के लिए स्लोवेनिया के उप प्रधानमंत्री और विदेश व यूरोपीय मामलों के मंत्री तंजा फाजोन का अबू धाबी में स्वागत किया।
दोनों शीर्ष राजनयिकों ने दोनों देशों और उनके लोगों के पारस्परिक हितों की पूर्ति करने वाले कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और बढ़ाने के तरीकों पर बात की।
यह चर्चा अर्थव्यवस्था, व्यापार और निवेश सहित विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में संयुक्त सहयोग को गहरा करने पर केंद्रित थी, जिसमें हिज हाइनेस शेख अब्दुल्ला ने यूएई और स्लोवेनिया के बीच विशिष्ट संबंधों और व्यापक विकास व सतत आर्थिक समृद्धि प्राप्त करने के लिए दोनों देशों की योजनाओं के सहयोग में इन संबंधों को और मजबूत करने के लिए सभी उपलब्ध अवसरों का उपयोग करने की उनकी साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
दोनों देशों ने आम हित के क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों विशेष रूप से मध्य पूर्व की स्थिति और गाजा पट्टी में बिगड़ते मानवीय संकट पर विचारों का आदान-प्रदान किया। शेख अब्दुल्ला ने एक स्थायी युद्धविराम हासिल करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सामूहिक कार्रवाई को तेज करने के महत्व पर जोर दिया, जो गाजा पट्टी में नागरिकों के लिए मानवीय प्रतिक्रिया में वृद्धि सुनिश्चित करता है और सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है।
अनुवाद - पी मिश्र.