अबू धाबी, 14 मई 2024 (डब्ल्यूएएम) -- तदवीर ग्रुप ने अबू धाबी की पहली ग्रीनफील्ड मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (MRF) के नियोजित विकास के लिए बंद बोली की घोषणा की है। अत्याधुनिक सुविधा नगरपालिका के ठोस कचरे से प्राप्त रिसाइकिल योग्य सामग्रियों को पुनर्प्राप्त करेगी, जिससे रीसाइक्लिंग के माध्यम से लैंडफिल से कचरे के डायवर्जन को अधिकतम किया जाएगा और अबू धाबी अपशिष्ट से ऊर्जा सुविधा के लिए फीडस्टॉक तैयार किया जाएगा। इससे रीसाइक्लिंग में वृद्धि होगी, एक चक्रीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा और 2030 तक अबू धाबी के 80 फीसदी कचरे को लैंडफिल से दूर ले जाने की तदवीर ग्रुप की व्यापक महत्वाकांक्षा का सहयोग होगा।
MRF को संगठन के सर्कुलर क्लस्टर की सुविधाओं की एक श्रृंखला के रूप में विकसित किया जाएगा, जो सर्कुलर अर्थव्यवस्था में योगदान देगा और यह सुनिश्चित करेगा कि कम से कम कचरा लैंडफिल में जाए। सुविधा के दीर्घकालिक उद्देश्यों में अन्य अपशिष्ट रूपांतरण प्रक्रियाओं और उत्पादों जैसे अपशिष्ट से सतत विमानन ईंधन यानी (SAF) के लिए फीडस्टॉक प्रदान करना शामिल है।
तदवीर ग्रुप के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अली अल धाहरी ने कहा, “हमें इस महत्वपूर्ण मील के पत्थर को साझा करते हुए खुशी हो रही है। हमारे सर्कुलर क्लस्टर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा ग्रीनफील्ड मटेरियल रिकवरी सुविधा का विकास अमीरात के लिए स्पष्ट प्रगति है। यह स्थायी भविष्य के लिए पुनर्चक्रण योग्य सामग्रियों के जीवनकाल को बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करने की हमारी रणनीतिक दृष्टि के अनुरूप है। यह सुविधा अपशिष्ट रूपांतरण की हमारी दीर्घकालिक महत्वाकांक्षाओं में भी सीधे योगदान देगी। हम यूएई के नेट-शून्य एजेंडे के स्तंभों को प्रतिबिंबित करते हुए एक परिपत्र अर्थव्यवस्था को प्राप्त करने के लिए कदम आगे बढ़ा रहे हैं।”
यह सुविधा स्थानीय व विदेशी निजी क्षेत्र के निवेश को बढ़ावा देने और यूएई के नागरिकों के लिए रोजगार व प्रशिक्षण के अवसर पैदा करने में भी काम करेगी। अपेक्षित क्षमता 1.3 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष होगी। इसके अतिरिक्त यह सुविधा 90,000 वर्ग मीटर से अधिक के क्षेत्र को कवर करेगी, जो इसे क्षेत्र के सबसे बड़े MRF में से एक बनाती है और अबू धाबी के केंद्र से 36 किलोमीटर दूर अल मफराक औद्योगिक क्षेत्र के भीतर स्थित होगी।
इसके अलावा यह सुविधा लैंडफिल डायवर्जन पर ध्यान देने के साथ तदवीर ग्रुप के लिए कई रणनीतिक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए डिजाइन की गई है। इसमें संगठन के विकास के अगले चरण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में इसकी भूमिका शामिल है। तदवीर ग्रुप एक उच्च डायवर्जन और उच्च रीसाइक्लिंग प्रणाली में परिवर्तित हो रहा है।
सुविधा के विकास के लिए बोली एक बंद निविदा प्रक्रिया के रूप में होगी। अनुबंध देने व इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण कार्य 2024 के अंत में शुरू होने की उम्मीद है और 2026 के अंत तक संचालन शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।
तदवीर ग्रुप अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करना जारी रखा है और कचरे के मूल्य को अनलॉक करने और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक चक्रीय अर्थव्यवस्था व एक स्वस्थ वातावरण को बढ़ावा देने के लिए समान विचारधारा वाले संगठनों के साथ सहयोग करता है।
अनुवाद - पी मिश्र.