अबू धाबी, 14 मई 2024 (डब्ल्यूएएम) -- उप प्रधानमंत्री और आंतरिक मंत्री हिज हाइनेस लेफ्टिनेंट जनरल शेख सैफ बिन जायद अल नहयान ने फोन पर बातचीत के दौरान शेख फहद यूसुफ सऊद अल-सबा को कुवैत के उप प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और आंतरिक मंत्री के रूप में उनकी पुनर्नियुक्ति के अवसर पर बधाई दी।
हिज हाइनेस लेफ्टिनेंट जनरल शेख सैफ बिन जायद ने कुवैत की विकास और समृद्धि की यात्रा के बीच निरंतर सफलता और आगे की प्रगति की उम्मीद व्यक्त करते हुए शेख फहद यूसुफ सऊद अल-सबा को अपनी शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों की प्रशंसा की और पुलिसिंग व सुरक्षा क्षेत्रों पर विशेष जोर देने के साथ विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने की अपनी उत्सुकता व्यक्त की। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस तरह का सहयोग दोनों देशों के नेतृत्व और नागरिकों की आकांक्षाओं को पूरा करने, सामाजिक सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता को बढ़ावा देने में योगदान देगा।
WAM / संतोष कुमार