अबू धाबी स्वास्थ्य विभाग ने नए शोध मंच के साथ ब्रेस्ट कैंसर से निपटने के लिए M42, एस्ट्राजेनेका के साथ साझेदारी की

अबू धाबी, 15 मई 2024 (डब्ल्यूएएम) -- अबू धाबी ग्लोबल हेल्थकेयर वीक (ADGHW) के दौरान, अमीरात के स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के नियामक अबू धाबी स्वास्थ्य विभाग (DoH) ने M42 ग्रुप का हिस्सा अबू धाबी हेल्थ डेटा सर्विसेज (ADHDS) और वैश्विक बायोफार्मास्युटिकल कंपनी एस्ट्राजेनेका के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

यह संस्थाएं यूएई के पहले ब्रेस्ट कैंसर गुणवत्ता सुधार कार्यक्रम (QiP) और अनुसंधान मंच को विकसित करने के लिए वास्तविक दुनिया के डेटा का लाभ उठाने के लिए सहयोग करेंगी, जिससे ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ लड़ाई में प्रगति में तेजी आएगी।

ब्रेस्ट कैंसर QIP और अनुसंधान मंच नैदानिक विश्लेषण का उपयोग करके नए अनुसंधान के माध्यम से ब्रेस्ट कैंसर के निदान और उपचार रणनीतियों में उल्लेखनीय सुधार करना चाहता है।

DoH के अध्यक्ष मंसूर इब्राहिम अल मंसूरी, एस्ट्राजेनेका में बोर्ड के अध्यक्ष मिशेल डेमारे, प्रबंध निदेशक, और M42 के समूह मुख्य कार्यकारी अधिकारी हसन जसेम अल नोएस की उपस्थिति में समझौते पर DoH के अवर सचिव डॉ. नूरा अल गैथई, ADHDS के सीईओ करीम शाहीन और एस्ट्राजेनेका में GCC और पाकिस्तान के क्लस्टर अध्यक्ष समेह एलफैंगरी ने हस्ताक्षर किए।

DoH के अवर सचिव डॉ. नूरा अल गैथई ने कहा, "अबू धाबी ग्लोबल हेल्थकेयर वीक में ब्रेस्ट कैंसर गुणवत्ता सुधार कार्यक्रम और अनुसंधान मंच का शुभारंभ सबसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य देखभाल विषयों पर सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने और अमीरात व उसके बाहर आबादी के स्वास्थ्य और दीर्घायु को सुनिश्चित करने के लिए विभाग के चल रहे प्रयासों को और मजबूत करता है। यह समझौता रोकथाम, शीघ्र पता लगाने और उन्नत उपचार पर केंद्रित व्यापक कार्यक्रमों को लागू करने के प्रति हमारे समर्पण को दर्शाता है।”

ADHDS के सीईओ करीम शाहीन ने कहा, “हम अबू धाबी के स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व में एस्ट्राजेनेका के साथ जुड़कर इस महत्वपूर्ण परियोजना को शुरू करने के लिए उत्साहित हैं जिसका उद्देश्य वैश्विक स्तर पर ब्रेस्ट कैंसर देखभाल में बदलाव लाना है। ब्रेस्ट कैंसर अनुसंधान प्लेटफ़ॉर्म बेहतर रोगी परिणामों की खोज में नवाचार के माध्यम से व्यक्तिगत देखभाल के विकास को सक्षम करेगा।”

एस्ट्राजेनेका में GCC और पाकिस्तान के क्लस्टर अध्यक्ष समेह एलफैंगरी ने कहा, “विज्ञान की शक्ति क्या कर सकती है, इसे उजागर करने के लिए अबू धाबी स्वास्थ्य डेटा सेवाओं के साथ काम करने पर हमें गर्व है।”

समझौते के माध्यम से DoH और उसके रणनीतिक साझेदार यूएई में ब्रेस्ट कैंसर देखभाल और अनुसंधान को और बेहतर बनाने के लिए नैदानिक अनुसंधान का उपयोग करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। रोगी देखभाल व अनुसंधान परिणामों को बढ़ाने के लिए पार्टियां ब्रेस्ट कैंसर डेटा, वास्तविक समय देखभाल गुणवत्ता ट्रैकिंग और अनुसंधान बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए अमीरात के विश्व-अग्रणी स्वास्थ्य देखभाल बुनियादी ढांचे का लाभ उठाएगी। इसके अतिरिक्त मीना क्षेत्र में पहला स्वास्थ्य सूचना विनिमय (HIE) प्लेटफॉर्म Malaffi नैदानिक अनुसंधान के माध्यम से इस पहल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

यह समझौता अमीरात में कैंसर स्वास्थ्य देखभाल के लिए सहयोगात्मक प्रयासों और संसाधन आवंटन की मांग पर प्रकाश डालता है। QiP और रिसर्च प्लेटफॉर्म का उद्देश्य ब्रेस्ट कैंसर की देखभाल को बढ़ाने और स्वास्थ्य देखभाल समुदाय को रुझानों को पहचानने के लिए अंतर्दृष्टि प्रदान करना है, जिससे उपचार के बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे।

अनुवाद - पी मिश्र.