अबू धाबी, 15 मई 2024 (डब्ल्यूएएम) -- विदेश मंत्री हिज हाइनेस शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नहयान ने स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको पर हमले की कड़ी निंदा की और उन्होंने कहा कि इस अपराध के बारे में सुनकर उन्हें दुख हुआ।
एक बयान में हिज हाइनेस ने फिको के परिवार के साथ स्लोवाकिया की सरकार व लोगों के प्रति अपनी सहानुभूति और एकजुटता व्यक्त की। हिज हाइनेस ने उनके पूर्ण एवं शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं।
हिज हाइनेस ने पुष्टि किया कि यूएई ऐसे आपराधिक और घृणित कृत्यों की स्पष्ट निंदा करता है और हिंसा के सभी रूपों की स्थायी अस्वीकृति व्यक्त करता है।
अनुवाद - पी मिश्र.