तहनून बिन जायद ने अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता की

अबू धाबी, 16 मई 2024 (डब्ल्यूएएम) -- उपराष्ट्रपति, उप प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति न्यायालय के अध्यक्ष शेख मंसूर बिन जायद अल नहयान और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस और अबू धाबी कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नहयान अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (ADIA) के निदेशक मंडल की बैठक के गवाह बने, जिसकी अध्यक्षता अबू धाबी के उप शासक और ADIA के निदेशक मंडल के अध्यक्ष हिज हाइनेस शेख तहनून बिन जायद अल नहयान ने की।

बैठक में अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी के प्रबंध निदेशक हिज हाइनेस शेख हमीद बिन जायद अल नहयान और बोर्ड के सदस्य खलील मोहम्मद शरीफ फोलाथी, जस्सेम मोहम्मद बु अताबा अल जाबी और हमद मोहम्मद अल हुर अल सुवेदी और साथ ही बोर्ड के प्रतिवेदक मुसाबा खामिस अल मजरूई ने भाग लिया।

बैठक में ADIA की प्रदर्शन रिपोर्ट और इसकी हालिया उल्लेखनीय उपलब्धियों सहित एजेंडा मदों पर चर्चा हुई। इसके अलावा इसने बाजार की स्थितियों पर चर्चा की और प्राधिकरण की वैश्विक नेतृत्व स्थिति को मजबूत करने के उद्देश्य से भविष्य की रणनीतियों की रूपरेखा तैयार की।

निदेशक मंडल ने प्राप्त परिणामों की प्रशंसा की।

अनुवाद - पी मिश्र.