दुबई, 16 मई 2024 (डब्ल्यूएएम) -- अरब लीग परिषद की बैठक में भाग लेने के लिए उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दुबई के शासक हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम, उपराष्ट्रपति, उप प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति न्यायालय के अध्यक्ष हिज हाइनेस शेख मंसूर बिन जायद अल नहयान के साथ आज बहरीन पहुंचे, जो दिन में बाद में शुरू होने वाले अपने 33वें नियमित सत्र के बीच समिट स्तर पर एकत्रित हो रहा है।
बहरीन की राजधानी मनामा पहुंचने पर हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन राशिद और हिज हाइनेस शेख मंसूर बिन जायद का बहरीन के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री रॉयल हाइनेस प्रिंस सलमान बिन हमद अल खलीफा ने स्वागत किया, जिन्होंने हिज हाइनेस और उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया।
हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन राशिद के साथ एक उच्च स्तरीय आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल भी आया है जिसमें विदेश मंत्री हिज हाइनेस शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नहयान; दुबई सिविल एविएशन अथॉरिटी के अध्यक्ष, दुबई एयरपोर्ट्स के अध्यक्ष और एमिरेट्स एयरलाइन व ग्रुप के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी हिज हाइनेस शेख अहमद बिन सईद अल मकतूम; कैबिनेट मामलों के मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुल्ला अल गर्गावी; राज्य मंत्री खलीफा शाहीन अल मरार और बहरीन में यूएई के राजदूत फहद मोहम्मद सलेम बिन कार्दस अल अमेरी शामिल हैं।
अनुवाद - पी मिश्र.