देनपसार, इंडोनेशिया, 20 मई 2024 (डब्ल्यूएएम) -- एसोसिएटेड प्रेस (AP) ने बताया कि एलन मस्क ने दुनिया के सबसे बड़े द्वीपसमूह देश में स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू करने के लिए रविवार को इंडोनेशिया के रिसॉर्ट द्वीप बाली की यात्रा की।
मस्क का बाली की प्रांतीय राजधानी देनपसार में एक सामुदायिक स्वास्थ्य क्लिनिक में स्वागत किया गया, जहां उन्होंने इंडोनेशियाई मंत्रियों के साथ स्टारलिंक सेवा शुरू की।
समारोह के दौरान, मस्क ने इंडोनेशिया के दूरदराज के क्षेत्रों में कई स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के साथ स्टारलिंक इंटरनेट सेवा का स्पीड टेस्ट लिया, जिसमें मालुकु प्रांत में इंडोनेशिया के सबसे असेवित और सबसे बाहरी द्वीपों में से एक अरु भी शामिल था।
मस्क ने कहा कि इंडोनेशिया में स्टारलिंक सेवा की उपलब्धता से देश के दूर-दराज के हिस्सों में लाखों लोगों को इंटरनेट तक पहुंचने में मदद मिलेगी। यह देश 270 मिलियन से अधिक लोगों और तीन अलग-अलग समय क्षेत्रों का घर है।
अनुवाद - पी मिश्र.