अबू धाबी, 20 मई 2024 (डब्ल्यूएएम) -- ऊर्जा और बुनियादी ढांचा मंत्रालय (MoEI) के संरक्षण में इलेक्ट्रिक वाहन इनोवेशन समिट (EVIS 2024) के तीसरे संस्करण का उद्घाटन आज MoEI में ऊर्जा और पेट्रोलियम मामलों के अवर सचिव शरीफ अल ओलमा ने किया। अबू धाबी राष्ट्रीय प्रदर्शनी केंद्र (ADNEC) में आयोजित यह कार्यक्रम स्थायी परिवहन की दिशा में मीना क्षेत्र की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
उन्होंने आगे कहा, “इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए नेशनल डिमांड साइड मैनेजमेंट प्रोग्राम ने ग्रीन गतिशीलता प्रणाली को लक्ष्य करते हुए कई पहल शुरू की हैं। मुख्य पहलों में से एक स्थायी परिवहन विकल्प के रूप में इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलाव को बढ़ावा देना है। आज यूएई में हमारी सड़कों पर कुल वाहनों में से 3 फीसदी इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहन हैं। हम स्थानीय बाजार में EV के प्रति बढ़ती माँग देख सकते हैं। लोग पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की मजबूत भावना प्रदर्शित कर रहे हैं और पर्यावरण-अनुकूल विकल्प चुनना चाहते हैं।”
अवर सचिव ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, यूएई EV की बिक्री के मामले में मध्य पूर्व में दूसरे स्थान पर है। 2023 में कुल कार बिक्री का 13 फीसदी इलेक्ट्रिक वाहन थे।
अल ओलामा ने कहा, "क्षेत्रीय रूप से हम एक EV गल्फ कॉरिडोर विकसित कर रहे हैं, जहां सऊदी अरब और ओमान सल्तनत को इलेक्ट्रिक वाहनों की आवाजाही को आसान बनाने में मदद करने के लिए दोनों देशों के साथ हमारी सीमाओं पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित करके यूएई के साथ जोड़ा जाएगा।"
निर्वाण MICE के सीईओ नासर अली अल बहरी ने कहा, “EVIS 2024 सिर्फ एक इवेंट नहीं है, यह मीना क्षेत्र में ई-मोबिलिटी का भविष्य है। 150 से अधिक वैश्विक प्रदर्शकों की विशेषता वाली यह प्रदर्शनी व समिट उद्योग चर्चाओं के एक समृद्ध कार्यक्रम के साथ विद्युत गतिशीलता क्षेत्र के विकास को प्रदर्शित करता है। यूएई के ऊर्जा और बुनियादी ढांचे मंत्रालय के सहयोग सहित हमारी मजबूत साझेदारियां इस परिवर्तनकारी यात्रा को आगे बढ़ाने में सहायक हैं।”
अल ओलामा ने प्रदर्शनी स्थल के एक निर्देशित दौरे का नेतृत्व किया, जिसमें इलेक्ट्रिक वाहन प्रौद्योगिकी में प्रमुख प्रगति पर प्रकाश डाला गया।
समिट 22 मई तक जारी रहेगा, जिसमें उपस्थित लोगों को नए इलेक्ट्रिक वाहन प्रौद्योगिकी का अनुभव करने का अवसर मिलेगा, जिसमें नए वाहनों की टेस्ट ड्राइव भी शामिल है, जो आधुनिक इलेक्ट्रिक वाहनों को परिभाषित करने वाले तीव्र त्वरण और मूक संचालन को प्रदर्शित करते हैं।
अनुवाद - पी मिश्र.