IMF को 2024 में यूएई की अर्थव्यवस्था 4 फीसदी बढ़ने की उम्मीद

वाशिंगटन, 20 मई 2024 (डब्ल्यूएएम) -- अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी (IMF) को उम्मीद है कि 2024 में यूएई का वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (GDP) 4 फीसदी बढ़ेगा।

आज एक बयान में 2024 अनुच्छेद IV परामर्श के संबंध में अपने विशेषज्ञों की एक टीम की यूएई की यात्रा के समापन के बाद IMF ने कहा कि यूएई में आर्थिक विकास व्यापक-आधारित है, जो पर्यटन, निर्माण, विनिर्माण और वित्तीय सेवा क्षेत्रों में मजबूत गतिविधि से प्रेरित है।

IMF ने यह भी अनुमान लगाया कि यूएई का राजकोषीय और बाह्य अधिशेष अपेक्षाकृत उच्च तेल की कीमतों द्वारा समर्थित रहेगा।

IMF के अनुसार, 2024 में कुल सरकारी अधिशेष यूएई के GDP का लगभग 5 फीसदी होने की उम्मीद है, जबकि उसी साल के लिए चालू खाता अधिशेष GDP का लगभग 10 फीसदी होने का अनुमान है।

IMF ने कहा कि यूएई में बैंकों के पास आम तौर पर पर्याप्त पूंजी और तरलता भंडार होता है।

अनुवाद - पी मिश्र.