यूएई ने बाढ़ का प्रभाव कम करने में ब्राजील के रियो ग्रांडे डो सुल का सहयोग करने के लिए मानवीय पहल का आयोजन किया

अबू धाबी, 22 मई 2024 (डब्ल्यूएएम) -- यूएई ने हालिया बाढ़ के प्रभाव को कम करने के लिए "ब्राजील के राज्य रियो ग्रांडे डो सुल का सहयोग करें" थीम के तहत एक मानवीय पहल शुरू की। इस प्रयास को विदेश मंत्रालय, दुबई में इस्लामिक ए चैरिटेबल एक्टिविटीज डिपार्टमेंट, एक्सपो सिटी दुबई के बीच सहयोग से समन्वित किया जा रहा है और इसमें 'डे फॉर दुबई' स्वयंसेवक कार्यक्रम और यूएई में ब्राजीलियाई समुदाय के सदस्यों की भागीदारी शामिल है।

इस पहल का उद्देश्य एक्सपो सिटी में दुबई प्रदर्शनी केंद्र में लगभग 300 स्वयंसेवकों की भागीदारी के साथ बच्चों और महिलाओं के लिए खाद्य आपूर्ति और आवश्यक वस्तुओं सहित राहत पैकेज इकट्ठा करना है। इसके बाद पैकेज ब्राजील भेजे जाएंगे।

विकास मामलों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के विदेश मामलों के सहायक मंत्री सुल्तान अल शम्सी ने कहा, "यह पहल यूएई और ब्राजील के बीच गहरी रणनीतिक साझेदारी को दर्शाती है और दुनिया में जहां भी प्राकृतिक आपदाएं होती हैं, उन पर त्वरित प्रतिक्रिया प्रदान करने के लिए यूएई के निरंतर प्रयासों को उजागर करती है।"

उन्होंने कहा, “पिछले कुछ दिनों में 200 टन खाद्य और चिकित्सा आपूर्ति, बिजली जनरेटर और सौर प्रकाश उपकरण ले जाने वाले दो विमान ब्राजील भेजे गए थे। इस मानवीय अभियान को शुरू करना ब्राजील के रियो ग्रांडे डो सुल में भारी बारिश और उनके गंभीर मानवीय प्रभावों के बाद आई बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने में यूएई के निरंतर प्रयासों को दर्शाता है।”

वहीं, यूएई में ब्राजील के राजदूत सिडनी लियोन रोमिरो ने कहा, "ब्राज़ील सरकार की ओर से मैं रियो ग्रांडे डो सुल को उनके उदार मानवीय दान के लिए यूएई की सरकार और लोगों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। यूएई द्वारा दिया गया त्वरित और समय पर सहयोग हमारे देशों के बीच मजबूत दोस्ती को रेखांकित करता है।"

अनुवाद - पी मिश्र.