अहमद बिन मोहम्मद अरब मीडिया समिट 2024 के उद्घाटन में शामिल हुए

दुबई, 27 मई 2024 (डब्ल्यूएएम) -- दुबई के दूसरे उप शासक और दुबई मीडिया काउंसिल के अध्यक्ष हिज हाइनेस शेख अहमद बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने दुबई प्रेस क्लब द्वारा आयोजित अरब मीडिया समिट 2024 के उद्घाटन में भाग लिया। समिट आज दुबई में अरब यूथ मीडिया फोरम के दूसरे संस्करण के साथ शुरू हुआ।

प्रमुख राजनेताओं, अरब मीडिया लीडर्स, स्थानीय और अरब समाचार पत्रों के प्रधान संपादकों, अरब दुनिया के प्रमुख लेखकों और विचारकों और उल्लेखनीय मीडिया हस्तियों सहित 4,000 से अधिक मीडिया पेशेवरों की उपस्थिति में अरब मीडिया समिट क्षेत्र का सबसे बड़ा मीडिया विचार नेतृत्व मंच है।

उद्घाटन सत्र के दौरान बहरीन के मानवीय कार्य और युवा मामलों के किंग के प्रतिनिधि महामहिम शेख नासिर बिन हमद अल खलीफा; दुबई स्पोर्ट्स काउंसिल के अध्यक्ष हिज हाइनेस शेख मंसूर बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम; दुबई संस्कृति और कला प्राधिकरण की अध्यक्ष हिज हाइनेस शेखा लतीफा बिन्त मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम; दुबई मीडिया इनकॉर्पोरेटेड के अध्यक्ष हिज हाइनेस शेख हशर बिन मकतूम बिन जुमा अल मकतूम और अनेक मंत्री, गणमान्य व्यक्ति, वरिष्ठ अधिकारी व 1,000 से अधिक युवा मीडिया पेशेवर भी उपस्थित थे।

इस उद्घाटन सत्र में दुबई मीडिया काउंसिल की उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक और दुबई प्रेस क्लब (DPC) की अध्यक्ष मोना अल मैरिज ने भी भाग लिया।

सत्र की शुरुआत दुबई प्रेस क्लब की निदेशक डॉ. मैथा बिन्त एसा बुहुमैद के स्पीच से हुई, जिसमें उन्होंने इब्दा - द अरब यूथ मीडिया अवार्ड के लॉन्च की घोषणा की। यह पहल 2001 में यूएई के उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दुबई के शासक हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम द्वारा शुरू किए गए पुरस्कार को पुनर्जीवित करती है, जिसे मूल रूप से इब्दा मीडिया स्टूडेंट अवार्ड्स नाम दिया गया था। यह पहल युवा महत्वाकांक्षी मीडिया पेशेवरों के बीच उत्कृष्टता और रचनात्मकता को बढ़ावा देने की दुबई की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है।

डॉ. मैथा बुहुमैद ने तेजी से हो रहे वैश्विक परिवर्तनों के बीच मीडिया परिवर्तन में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने अरब मीडिया क्षेत्र के भविष्य को आकार देने, शिक्षा और श्रम बाजार की जरूरतों के बीच अंतर को कम करने और हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के दृष्टिकोण और हिज हाइनेस शेख अहमद बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के निर्देशों से प्रेरित रचनात्मक विचारों को बढ़ावा देने में युवाओं को शामिल करने के अरब युवा मीडिया फोरम के मिशन पर प्रकाश डाला।

डिजिटल युग में युवाओं का प्रभाव

अरब मीडिया समिट के पहले दिन अरब यूथ मीडिया फोरम के दूसरे संस्करण में यूएई के युवा राज्य मंत्री हिज हाइनेस डॉ. सुल्तान अल नेयादी द्वारा मुख्य स्पीच दिया गया, जिसमें उन्होंने राष्ट्र के दृष्टिकोण को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए युवाओं को लगातार सशक्त बनाने की यूएई की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।

डॉ. सुल्तान अल नेयादी ने समसामयिक मुद्दों को संबोधित करते हुए डिजिटल युग में विविधता और नवीनता को मूर्त रूप देते हुए युवा आवाज़ों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं में निवेश करने और उन्हें अरब संस्कृति व मूल्यों को प्रतिबिंबित करने वाले बेहतर भविष्य को आकार देने वाली मीडिया कंटेंट विकसित करने के लिए अपने रचनात्मक और तकनीकी कौशल का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करना महत्वपूर्ण है।

डॉ. अल नेयादी ने युवाओं से डिजिटल मीडिया में अग्रणी बनने और सकारात्मक, स्थायी बदलाव की दिशा में काम करने का आग्रह किया।

अनुवाद - पी मिश्र.