ADNOC ने ‘ADNOC डिस्ट्रीब्यूशन’ में विनिमय योग्य बांडों को पूरी तरह से भुनाया

अबू धाबी, 10 जून 2024 (डब्ल्यूएएम) -- अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (ADNOC) PJSC (ADNOC) ने पुष्टि किया कि उसने अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी फॉर डिस्ट्रीब्यूशन PJSC (ADNOC डिस्ट्रीब्यूशन) में अपने अमेरिकी डॉलर मूल्यवर्ग के वरिष्ठ असुरक्षित बांड (एक्सचेंजेबल बांड) को पूरी तरह से भुना लिया है।

ADNOC ने 4 जून 2024 को बॉन्डधारकों को कुल 1.199 बिलियन डॉलर की नकद राशि का भुगतान किया, जिससे ADNOC डिस्ट्रीब्यूशन के अंतर्निहित शेयरों का पूर्ण स्वामित्व बरकरार रहा।

विनिमय योग्य बांड मई 2021 में ADNOC डिस्ट्रीब्यूशन में लगभग 375 मिलियन शेयरों की पेशकश के साथ जारी किए गए थे।

4 मई 2024 को शेयर रूपांतरण के माध्यम से बांड का निपटान करने के विकल्प की समाप्ति पर ADNOC ने नकदी में बांड का निपटान किया है, जिसमें निवेशकों को 1.195 बिलियन डॉलर की मूल राशि और 4.18 मिलियन डॉलर की लागू कूपन राशि का भुगतान किया गया है।

नकद में पूर्ण निपटान के बाद ADNOC डिस्ट्रीब्यूशन की फ्री फ्लोट 23 फीसदी पर अपरिवर्तित बनी हुई है, जबकि ADNOC के पास 77 फीसदी बहुमत स्वामित्व बरकरार है।

ADNOC का लक्ष्य विनिमययोग्य बांड की परिपक्वता के बाद ADNOC वितरण में स्थिर शेयरधारिता स्तर बनाए रखना है।

अनुवाद - पी मिश्र.