विश्व बैंक का अनुमान है कि 2025 में यूएई की वास्तविक GDP 4.1 फीसदी तक बढ़ जाएगी

वाशिंगटन, 11 जून 2024 (डब्ल्यूएएम) -- विश्व बैंक की नए वैश्विक आर्थिक संभावना रिपोर्ट के अनुसार, यूएई की वास्तविक GDP 2024 में 3.9 फीसदी बढ़ने और 2025 में 4.1 फीसदी तक बढ़ने का अनुमान है।

अप्रैल 2024 में विश्व बैंक ने यूएई में वास्तविक GDP वृद्धि के लिए अपने पूर्वानुमान को 2024 में 3.9 फीसदी तक बढ़ा दिया, जबकि जनवरी में इसका पूर्वानुमान 3.7 फीसदी था। मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका में वृद्धि 2024 में 2.8 फीसदी और 2025 में 4.2 फीसदी तक बढ़ने की उम्मीद है।

खाड़ी सहयोग परिषद यानी (GCC) के देशों में वृद्धि दर 2024 में 2.8 फीसदी और 2025 में 4.7 फीसदी तक मजबूत होने का अनुमान है।

तेल निर्यातकों की अर्थव्यवस्थाओं में 2024 में 2.9 फीसदी और 2025 में 4.2 फीसदी की वृद्धि होने का अनुमान है, जबकि तेल आयातकों की अर्थव्यवस्थाओं में 2024 में 2.9 फीसदी और और 2025 में 4 फीसदी की वृद्धि होने का अनुमान है।

अनुवाद - पी मिश्र.