मास्को, 12 जून 2024 (डब्ल्यूएएम) -- रणनीतिक पहल एजेंसी (ASI) रूसी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सहयोग से विभिन्न क्षेत्रों में ब्रिक्स देशों के सर्वोत्तम समाधानों और प्रथाओं की BRICS समाधान पुरस्कार प्रतियोगिता आयोजित करेगी। टीवी BRICS के अनुसार, यह प्रतियोगिता BRICS बिजनेस काउंसिल के सहयोग से आयोजित की जाएगी।
इसके प्रतिभागी जलवायु एवं पर्यावरण प्रौद्योगिकी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं डिजिटल सेवाएं, दक्षताएं एवं मानव संसाधन विकास सहित 8 नामांकनों में परियोजनाएं प्रस्तुत करेंगे।
नई परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए रणनीतिक पहल एजेंसी (ASI) के अंतर्राष्ट्रीय संबंध कार्यालय के निदेशक मिखाइल मकारोव ने सेंट पीटर्सबर्ग अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मंच (SPIEF) में अपने स्पीच के दौरान कहा कि इस साल की प्रतियोगिता चौथी बार आयोजित की जाएगी। आवेदन 31 जुलाई तक खुले हैं। एक योग्य अंतरराष्ट्रीय जूरी की भागीदारी के साथ सर्वोत्तम प्रथाओं की जांच की जाएगी, जो प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाएगी।
मिखाइल मकारोव ने कहा, "यह प्रतियोगिता 2020 में आयोजित की गई थी, जब रूस BRICS का अध्यक्ष था, हमने इसे भारत और चीन में भी आयोजित किया था। संघ में अध्यक्षता करने वाले देश के कार्यों के आधार पर हर साल एजेंडा बदलता रहता है।"
प्रतियोगिता के परिणामों को अक्टूबर 2024 में होने वाले BRICS समिट से पहले BRICS बिजनेस काउंसिल की बैठक के दौरान संक्षेपित किया जाएगा।
अनुवाद - पी मिश्र.