हमदान बिन मोहम्मद ने AI परिवर्तन को आगे बढ़ाने में शिक्षकों की भूमिका का विस्तार करने की पहल शुरू की

दुबई, 12 जून 2024 (डब्ल्यूएएम) -- दुबई के क्राउन प्रिंस, दुबई कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष और दुबई फ्यूचर फाउंडेशन (DFF) के न्यासी बोर्ड के अध्यक्ष हिज हाइनेस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने आज दुबई में शिक्षकों के लिए AI और इसके अनुप्रयोगों के उपयोग में प्रशिक्षण प्रदान करने की पहल की घोषणा की। इस पहल का उद्देश्य शिक्षकों को ज्ञान और दृष्टि से लैस करना है, ताकि वे विद्यार्थियों का एक नया वर्ग तैयार कर सकें, जो AI सहित तकनीकी प्रगति का अधिकतम लाभ उठा सकें।

ज्ञान और मानव विकास प्राधिकरण यानी (KHDA) के सहयोग से दुबई सेंटर फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा संचालित यह पहल हाल ही में लॉन्च किए गए दुबई यूनिवर्सल ब्लूप्रिंट फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (DUB.AI) के लक्ष्यों के अनुरूप है।

शैक्षिक परिणामों को बढ़ाने के लिए AI प्रौद्योगिकियों को अपनाने में सबसे नए दृष्टिकोण प्रदर्शित करने में सफल होने वाले शीर्ष दस शिक्षकों को 29 अप्रैल 2025 को AI रिट्रीट के अगले संस्करण के दौरान कुल एईडी1 मिलियन के पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

हिज हाइनेस शेख हमदान ने कहा, "इस पहल का उद्देश्य हमारे शिक्षकों को AI कौशल से सशक्त बनाना है ताकि उनकी पेशेवर क्षमताएं बढ़ें और हमारे छात्रों के शैक्षिक अनुभव को समृद्ध किया जा सके। यह पहल भविष्य की उम्मीद करने, शिक्षा में नवाचार और उत्कृष्टता लाने व हमारी आने वाली पीढ़ियों को भविष्य के लिए तैयार करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।"

उन्होंने कहा, "हम दुबई के भविष्य के लिए हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के दृष्टिकोण, भविष्य के लिए हमेशा तैयार रहने में उनके विश्वास और हमारे राष्ट्र के लिए सर्वोत्तम भविष्य सुनिश्चित करने की उनकी प्रतिबद्धता के अनुरूप काम करना जारी रखेंगे।"

शेख हमदान ने कहा, "हम दुबई के स्कूलों को AI समाधानों का लाभ उठाने के लिए दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक संस्थान बनाने की आकांक्षा रखते हैं। शिक्षक हमारे देश की प्रगति व विकास की रीढ़ हैं और भविष्य के लिए दुबई के दृष्टिकोण को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।"

उन्होंने कहा कि आने वाले सालों में संवर्धित और वर्चुअल वास्तविकता पर आधारित नए उपकरणों और अद्वितीय शिक्षण वातावरण के साथ AI प्रौद्योगिकियों द्वारा समर्थित नए पाठ्यक्रम के आने से दुनिया भर में शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन देखने को मिलेंगे।

व्यावहारिक और ऑनलाइन प्रशिक्षण

दुबई में शिक्षकों को उन्नत अनुप्रयोगों का उपयोग करने व कार्यों को स्वचालित करने और सीखने के अनुभवों को वैयक्तिकृत करने के लिए AI उपकरणों को एकीकृत करने पर सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण प्राप्त होगा। व्यापक कार्यक्रम व्यावहारिक और ऑनलाइन प्रशिक्षण को संयोजित करेगा तथा सर्वोत्तम परिणाम सुनिश्चित करने व वांछित दीर्घकालिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए नियमित मूल्यांकन शामिल करेगा।

शेख हमदान ने कल म्यूजियम ऑफ द फ्यूचर और एरिया 2071, अमीरात टावर्स में AI रिट्रीट 2024 में भाग लिया। इस कार्यक्रम में 2,500 से अधिक निर्णयकर्ताओं, विशेषज्ञों और AI उद्योग के लीडर्स के साथ माइक्रोसॉफ्ट, आईबीएम, गूगल, अमेज़न, ओरेकल, एसएपी, एनवीडिया और सैमसंग जैसी प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनियों के लगभग 50 सीईओ ने भाग लिया।