दुबई, 13 जून 2024 (डब्ल्यूएएम) -- दुबई के शासक के रूप में उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने ईद-अल-अधा से पहले दुबई में सजा काट रहे विभिन्न राष्ट्रीयताओं के 686 कैदियों को रिहा करने का आदेश दिया है।
इस अवसर पर दुबई के अटॉर्नी जनरल चांसलर एसाम इस्सा अल-हुमैदान ने कहा कि हिज हाइनेस शेख मोहम्मद द्वारा कैदियों को क्षमा करने का आदेश उनके लिए एक नया जीवन शुरू करने का एक अवसर है और इसका उद्देश्य उनके परिवारों में खुशी लाने साथ उन्हें समाज में खुद को फिर से संगठित करने का अवसर देना है।
अल-हुमैदान ने आगे कहा कि दुबई पब्लिक प्रॉसिक्यूशन ने दुबई पुलिस के सहयोग से हिज हाइनेस शेख मोहम्मद के आदेश को लागू करने के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
WAM / संतोष कुमार