ERC के ईद-अल-अधा पर मांस कुर्बानी अभियान से पाकिस्तान में 4,000 परिवारों को लाभ मिलेगा

इस्लामाबाद, 17 जून 2024 (डब्ल्यूएएम) -- मित्र देशों के साथ सहयोग और समर्पण के संबंधों को मजबूत करने के अपने मिशन के अनुरूप अमीरात रेड क्रीसेंट (ERC) ने पाकिस्तान में 2024 ईद अल-अधा पर मांस कुर्बानी अभियान को लागू किया है।

इस साल अभियान से पाकिस्तान भर में लगभग 4,000 परिवारों को लाभ मिलने की उम्मीद है। अभियान का दायरा स्थानीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विस्तारित किया गया है, जिसमें अनेक वंचित परिवार, कमजोर समूह और कठिन जीवन स्थितियों से सबसे अधिक प्रभावित लोग शामिल किए गए हैं।

ERC का पाकिस्तान कार्यालय इस साल ईद-अल-अधा अभियान की पहुंच का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि जरूरतमंद लोगों की सहायता करने और वंचित परिवारों की सहायता करने के लिए प्राधिकरण की प्रतिबद्धता के अनुरूप पाकिस्तान के सभी क्षेत्रों को इसमें शामिल किया जा सके।

अनुवाद - पी मिश्र.