नई दवा का क्लिनिकल परीक्षण किशोर मायलोमोनोसाइटिक ल्यूकेमिया के उपचार में आशाजनक साबित

वाशिंगटन, 19 जून 2024 (डब्ल्यूएएम) -- अमेरिकन एसोसिएशन फॉर कैंसर रिसर्च (AACR) द्वारा जारी मासिक समकक्ष समीक्षा वाली मेडिकल पत्रिका कैंसर डिस्कवरी में प्रकाशित एक नए अध्ययन में रिलैप्स या रिफ्रैक्टरी (R/R) जुवेनाइल मायलोमोनोसाइटिक ल्यूकेमिया (JMML) के उपचार में दवा, ट्रामेटिनिब के चरण 2 नैदानिक परीक्षण के आशाजनक परिणाम सामने आए हैं।

अध्ययन के अनुसार, 10 में से 7 रोगियों में उपचार के प्रति वस्तुनिष्ठ प्रतिक्रिया हुई या रोग स्थिर रहा, जिनमें से 2 में पूर्ण प्रतिक्रिया हुई तथा 3 में आंशिक प्रतिक्रिया हुई।

यह नई खोज सबसे आम JMML उपचार का विकल्प साबित हो सकती है, जिसे "एलोजेनिक हेमाटोपोइएटिक स्टेम सेल प्रत्यारोपण" (HSCT) के रूप में जाना जाता है।

JMML बाल ल्यूकेमिया का एक बहुत ही दुर्लभ, आक्रामक रूप है, जो मोनोसाइट्स और ब्लास्ट्स नामक अपरिपक्व श्वेत रक्त कोशिकाओं के अत्यधिक उत्पादन के कारण होता है।

अनुवाद - पी मिश्र.