अबू धाबी, 19 जून 2024 (डब्ल्यूएएम) -- राष्ट्रपति हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान ने दो संघीय आदेश जारी किए हैं, जिनमें यूएई काउंसिल फॉर फतवा का गठन किया गया है और अब्दुल्ला बिन बियाह को मंत्री पद के साथ परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
परिषद के सदस्यों में उपाध्यक्ष के रूप में डॉ. ओमर हबतूर अल दारेइ, डॉ. खलीफा मुबारक अल धाहरी, डॉ. अहमद अब्देल अजीज अल हद्दाद, जमाल सलीम अल तुरैफी, डॉ. इब्राहिम ओबैद अली अल अली, अब्दुल रहमान अली हुमैद अल शम्सी, डॉ. अहमद इब्राहिम अल-तुनैजी और डॉ. फातमा अल-दहमानी शामिल हैं।
यूएई काउंसिल फॉर फतवा यूएई में फतवा जारी करने के लिए आधिकारिक प्राधिकरण के रूप में कार्य करती है। इसका उद्देश्य यूएई में फतवों से संबंधित दृष्टिकोण, नीतियां और कानून विकसित करने के लिए प्रयासों, दृष्टिकोणों और उद्देश्यों को एकीकृत करना है। परिषद विभिन्न मामलों पर सामान्य, तत्काल और नए फतवे जारी करने, फतवों के विभिन्न क्षेत्रों में अध्ययन व शोध करने, प्रासंगिक कानून पर कानूनी राय प्रदान करने, फतवा जारी करने की प्रथा को लाइसेंस देने और मुफ्तियों के कौशल को प्रशिक्षित करने और विकसित करने के लिए जिम्मेदार है।
अनुवाद - पी मिश्र.