अबू धाबी, 19 जून 2024 (डब्ल्यूएएम) -- अबू धाबी इस्लामिक बैंक (ADIB) ने फिनटेक अपनाने में तेजी लाने के लिए DIFC इनोवेशन हब के साथ रणनीतिक सहयोग की घोषणा की, जो मध्य पूर्व, अफ्रीका और दक्षिण एशिया (MEASA) क्षेत्र में पहला और सबसे बड़ा वित्तीय प्रौद्योगिकी त्वरक है। बैंक ने DIFC इनोवेशन हब के 2024 इनोवेशन स्काउटिंग कार्यक्रम में "प्रमुख संस्थान भागीदार" के रूप में भाग लेने के लिए मदीनात जुमेराह में 6-7 मई 2024 को आयोजित दुबई फिनटेक समिट के दूसरे संस्करण के दौरान एक रणनीतिक साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए।
'इनोवेशन स्काउटिंग' कार्यक्रम को कॉर्पोरेट्स और वित्तीय उद्योग के लीडर्स को क्षेत्र के कुछ सबसे नए फिनटेक स्टार्ट-अप से जोड़ने के लिए डिजाइन किया गया है ताकि सभी क्षेत्रों में नवाचार को अपनाने में तेजी लाई जा सके। सहयोग का उद्देश्य प्रूफ-ऑफ-कॉन्सेप्ट (PoC) प्रोजेक्ट बनाना है, जहां DIFC इनोवेशन हब सफल कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए फिनटेक के साथ सहयोग करने में ADIB को सहायता प्रदान करेगा।
यह सहयोग ADIB को अपने संगठन और बाहरी पेशकशों के भीतर नवाचार को गति देने के लिए अत्याधुनिक फिनटेक समाधानों की खोज और कार्यान्वयन में मदद करने के लिए एक समर्पित कार्यक्रम स्थापित करता है। कार्यक्रम के रूप में DIFC इनोवेशन हब फिनटेक नवाचार के लिए विशिष्ट व्यावसायिक आवश्यकताओं की पहचान करने के लिए ADIB के प्रमुख हितधारकों के साथ अत्यधिक अनुकूलित और लक्षित खोज सत्र आयोजित करेगा।
अपने विशाल नेटवर्क का लाभ उठाते हुए DIFC इनोवेशन हब इन प्रमुख क्षेत्रों को संबोधित करने वाले समाधानों के साथ होनहार फिनटेक स्टार्ट-अप की खोज में भी मदद करेगा। कठोर मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद ADIB को शॉर्टलिस्ट किए गए फिनटेक से परिचित कराया जाएगा ताकि अंततः विभिन्न उपयोग मामलों के लिए POC बनाए जा सकें।
ADIB के मुख्य डिजिटल अधिकारी फर्नांडो प्लाजा ने कहा, "DIFC इनोवेशन हब के साथ यह रणनीतिक सहयोग ADIB में विघटनकारी प्रौद्योगिकियों को अपनाने और नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। हमें विश्वास है कि यह साझेदारी विकास के नए अवसरों को खोलेगी और हमें अपने ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग अनुभव प्रदान करने में सक्षम बनाएगी।”
अनुवाद - पी मिश्र.