अबू धाबी, 19 जून 2024 (डब्ल्यूएएम) -- अबू धाबी संस्कृति और पर्यटन विभाग (डीसीटी अबू धाबी) के अंतर्गत आने वाले अबू धाबी आर्ट ने घोषणा किया कि दो प्रदर्शनियां: बियॉन्ड इमर्जिंग आर्टिस्ट्स 2023 और गेटवे: मकाम पहली बार 12 जुलाई से 15 अगस्त 2024 तक भारत के कोच्चि में प्रस्तुत की जाएंगी।
कोच्चि के दरबार हॉल में बियॉन्ड इमर्जिंग आर्टिस्ट्स 2023 (BEA) का आगामी प्रदर्शन इस साल के वेनिस बिएनले के दौरान इसके सफल प्रदर्शन के बाद हो रहा है, जहां BEA कार्यक्रम के कलाकार अल्माहा जराला, समो शालाबी और लतीफा सईद की कृतियां प्रदर्शित की गई थीं।
एक अन्य प्रथम इवेंट में कोच्चि कार्यक्रम में मकाम का उद्घाटन अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शन होगा, जो यूएई के अग्रणी कलाकार हशेल अल लामकी की कलाकृतियों का एक सर्वेक्षण शो है, जिसे अबू धाबी आर्ट की वार्षिक गेटवे प्रदर्शनी के लिए डॉ. वेनेटिया पोर्टर द्वारा क्यूरेट किया गया है।
ये प्रदर्शनियाँ रिज्क आर्ट इनिशिएटिव (RAi) के साथ साझेदारी में कोच्चि जाएगी, जो अबू धाबी में एक नया कलात्मक स्थान है जिसकी देखरेख शफीना यूसुफ़ अली और मीना वारी द्वारा की जाती है। RAi ग्लोबल साउथ के कलाकारों को प्रस्तुत करता है, जो क्षेत्र के उभरते और स्थापित दोनों कलाकारों को वैश्विक चर्चा के भीतर अपने अभ्यास को स्थान देने का एक मूल्यवान अवसर प्रदान करता है।
RAi की मुख्य क्यूरेटर और क्रिएटिव डायरेक्टर मीना वारी ने कही, "RAi में हम सक्रिय रूप से एक संवाद को सक्षम करते हैं, जो वैश्विक दक्षिण की अनूठी आवाज़ों को यूएई की जीवंत सांस्कृतिक के साथ जोड़ता है। अंतरराष्ट्रीय और स्थानीय कला व्यवसायियों का यह संरेखण अबू धाबी और विदेशों में सांस्कृतिक बातचीत को बढ़ाने का वादा करता है, जिससे यूएई और भी अधिक गतिशील और समावेशी कलात्मक केंद्र बन जाएगा।"
RAi द्वारा दो अबू धाबी कला प्रदर्शनियों के लिए चुने गए स्थान, दरबार हॉल ने दक्षिण भारतीय शहर के इतिहास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पहले कोच्चि के महाराजा के स्वामित्व वाली मौजूदा आर्ट गैलरी बिल्डिंग वह जगह थी जहां महाराजा ने अपना दरबार (राजसी दरबार) लगाया था, जिसमें भारत भर से बेहतरीन कलाकार, नर्तक, विद्वान और संगीतकार आते थे। हाल ही में इसे कोच्चि बिएनले के रूप में इस्तेमाल किया गया है, जिसने ऐतिहासिक स्थल को अत्याधुनिक समकालीन कला गैलरी में बदल दिया है।
RAi की संस्थापक और अबू धाबी आर्ट की मित्र शफीना यूसुफ अली ने कहा, "रिज्क आर्ट इनिशिएटिव की टीम और मैं अपने दो क्षेत्रों के बीच गहरे सामाजिक-आर्थिक सहजीवी संबंधों को और मजबूत करने के लिए इस अंतर-सांस्कृतिक साझेदारी को एक साथ लाने के लिए सम्मानित महसूस कर रहे हैं। कला में लोगों, स्थानों और कहानियों को एक साथ लाने की एक विलक्षण शक्ति है और हम संवाद को प्रोत्साहित करने और प्रेरित करने की इसकी ताकत में विश्वास करते हैं।
मकाम की क्यूरेटर वेनेटिया पोर्टर ने कहा, "मकाम पर हशेल और अबू धाबी आर्ट के साथ काम करना एक खुशी और सौभाग्य की बात है। मैं रोमांचित हूं कि कोच्चि में दरबार हॉल आर्ट गैलरी की शानदार सेटिंग में उनके सुंदर और विचारोत्तेजक काम को नए दर्शक देखेंगे।"
अनुवाद - पी मिश्र.