एतिहाद एयरवेज ने भारत के जयपुर के लिए 4 साप्ताहिक उड़ानें शुरू की

अबू धाबी, 19 जून 2024 (डब्ल्यूएएम) -- यूएई की राष्ट्रीय विमानन कंपनी एतिहाद एयरवेज ने भारत के जयपुर के लिए अपनी उड़ानें शुरू होने का जश्न मनाया है।

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज आयोजित स्वागत समारोह में इस नए मार्ग की प्रशंसा की गई, जो मेहमानों को सप्ताह में चार नॉन-स्टॉप सेवाएं प्रदान करता है, जिससे भारत की सांस्कृतिक धरोहरों में से एक अबू धाबी और शेष विश्व के बीच संपर्क बेहतर होगा।

एतिहाद एयरवेज के सीईओ एंटोनोल्डो नेवेस ने कहा, "हम एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और वाणिज्यिक केंद्र जयपुर के लिए चार साप्ताहिक उड़ानें शुरू करने को लेकर रोमांचित हैं। राजस्थान के साथ इस महत्वपूर्ण हवाई संपर्क को स्थापित करके हमारा लक्ष्य इस क्षेत्र और इसके आसपास के यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करना है, उन्हें अबू धाबी और दुबई तक सुविधाजनक पहुंच प्रदान करने और हमारे व्यापक वैश्विक नेटवर्क से निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करना है और साथ ही एक उल्लेखनीय उड़ान अनुभव प्रदान करना है।"

जयपुर सेवा की शुरुआत भारतीय बाजार के प्रति एतिहाद की गहरी प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है, जहां एयरलाइन ने पिछले 12 महीनों में अपनी क्षमता में एक तिहाई की वृद्धि की है।

ये उड़ानें एयरबस A320 परिवार के विमानों द्वारा संचालित की जाएंगी।

अनुवाद - पी मिश्र.