दुबई, 20 जून 2024 (डब्ल्यूएएम) -- यूएई की सतत विकास लक्ष्यों (SDG) पर राष्ट्रीय समिति ने यूनाइटेड नेशंस ह्यूमन सेटलमेंट्स प्रोग्राम और ऊर्जा एवं अवसंरचना मंत्रालय यानी (MoEI) के सहयोग से बैठकों और कार्यशालाओं की एक श्रृंखला आयोजित की।
इन कार्यशालाओं का उद्देश्य सतत विकास लक्ष्यों की रिपोर्टिंग पर राष्ट्रीय एजेंसियों और तकनीकी विशेषज्ञता की क्षमताओं का निर्माण करने और यूएई SDG राष्ट्रीय डेटा योजना के आधार पर वैश्विक एजेंडा 2030 पर प्रगति का मूल्यांकन करना था।
कार्यशालाओं की यह श्रृंखला सतत विकास लक्ष्यों पर राष्ट्रीय समिति के महासचिवालय के प्रयासों का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय समिति के सदस्यों और स्थानीय प्राधिकारियों के सहयोग से सतत विकास लक्ष्यों के संकेतकों के लिए जिम्मेदार अंतर्राष्ट्रीय अभिरक्षक एजेंसियों के साथ कार्य को बढ़ाने, सतत विकास लक्ष्यों के संकेतकों की गणना करने और आंकड़ों व गणना पद्धतियों से संबंधित चुनौतियों का समाधान ढूंढने के लिए कार्य करना है।
कार्यशालाओं में सतत विकास लक्ष्यों के लिए जिम्मेदार अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के मंचों पर डेटा एकत्र करने और उसे अपडेट करने के लिए तकनीकी क्षमताओं और दक्षताओं के निर्माण के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
सतत विकास लक्ष्यों पर राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष अब्दुल्ला नासिर लुट्टा ने पुष्टि किया कि सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में यूएई की प्रगति में योगदान देने में सक्षम सरकारी कार्य बलों के गठन के लिए स्थिरता जागरूकता की संस्कृति को बढ़ावा देने और क्षमता निर्माण करने मौजूदा अवधि के दौरान समिति के काम के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। 2030 के वैश्विक विकास एजेंडे को प्राप्त करने की अपनी यात्रा में दुनिया के सामने आने वाले तेज बदलावों और आवश्यकताओं के साथ तालमेल बनाए रखना भी एक महत्वपूर्ण फोकस है।
मंत्रालय में बुनियादी ढांचे और परिवहन क्षेत्र के विनियमन के सहायक अवर सचिव शेख नासिर अल कासेमी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि यह कार्यशाला सतत विकास लक्ष्यों को लागू करने के लिए यूएई की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।
यूएन-हैबिटेट कंट्री प्रोग्राम की प्रमुख डॉ. फर्नांडा लोनार्डोनी ने कहा, "यूएन-हैबिटेट में हम एक अधिक उत्पादक, स्थायी और जिम्मेदार भविष्य के निर्माण के लिए हमारे साझा मिशन में यूएई के साथ सहयोग करने पर गर्व महसूस करते हैं। सतत विकास लक्ष्यों के समग्र लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए स्थायी शहर महत्वपूर्ण हैं।"
सतत विकास लक्ष्यों पर राष्ट्रीय समिति ने ऊर्जा एवं अवसंरचना मंत्रालय के साथ साझेदारी में तथा संयुक्त राष्ट्र मानव बस्तियों कार्यक्रम (यूएन-हैबिटेट) के सहयोग से सतत विकास लक्ष्यों के लक्ष्य 11 के संकेतकों पर रिपोर्टिंग हेतु क्षमता निर्माण हेतु एक कार्यशाला का आयोजन किया, जिसका संबंध "शहरों और मानव बस्तियों को समावेशी, सुरक्षित, लचीला और स्थायी बनाना" से है।
WAM / संतोष कुमार