EDGE और थेल्स ने यूएई में रेडियो संचार विकास और विनिर्माण के लिए रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की

अबू धाबी, 20 जून 2024 (डब्ल्यूएएम) -- EDGE ग्रुप की इकाई और अल्ट्रा-सिक्योर संचार समाधानों के विकास में अग्रणी KATIM और थेल्स यूएई में सॉफ्टवेयर परिभाषित रेडियो प्रौद्योगिकियों के सह-विकास पर चर्चा शुरू करेंगे।

अंतर्राष्ट्रीय रक्षा एवं सुरक्षा शो यूरोसैटरी में KATIM के सीईओ डिडिएर पैग्नौक्स, यूएई में थेल्स के सीईओ अब्देलहाफिद मोर्दी और थेल्स रेडियो के उपाध्यक्ष क्रिस्टोफ ग्रोशेनरी द्वारा EDGE समूह के प्रबंध निदेशक और सीईओ हमाद अल मरार, EDGE समूह के अंतरिक्ष और साइबर प्रौद्योगिकी के अध्यक्ष वलीद अल मेस्मारी, थेल्स इंटरनेशनल के अध्यक्ष और सीईओ पास्कल सोरिस और फ्रांस में थेल्स सिक्योर कम्युनिकेशंस एंड इंफॉर्मेशन सिस्टम्स के सीईओ क्रिस्टोफ डुमास की उपस्थिति में एक आशय घोषणा पर हस्ताक्षर किए गए।

यूएई के बड़े पैमाने पर उच्च तकनीक कार्यक्रमों और इसके निर्यात की जरूरतों को पूरा करने के लिए KATIM और थेल्स हवाई और लंबी दूरी के HF (उच्च आवृत्ति) रेडियो संचार समाधानों के पूर्ण चक्र विकास, उत्पादन और रखरखाव पर संयुक्त रूप से काम करेंगे। दोनों कंपनियां साझेदारी में अपनी विशेषज्ञता लाएंगी और सह-विकसित समाधान-आधारित पोर्टफोलियो को अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ावा देंगी और निर्यात करेंगी।

डिडिएर पैग्नौक्स ने कहा, "थेल्स के साथ साझेदारी EDGE के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो उन्नत संचार प्रौद्योगिकी में हमारे नेतृत्व में वैश्विक विश्वास को रेखांकित करता है। अपनी विशेषज्ञता को मिलाकर हम परिष्कृत सॉफ्टवेयर परिभाषित रेडियो समाधान विकसित करेंगे जो घरेलू व अंतर्राष्ट्रीय बाजारों की कठोर मांगों को पूरा करते हैं। यह सहयोग अभिनव सुरक्षित संचार समाधान चलाने के हमारे लक्ष्य के अनुरूप है और यूएई के महत्वाकांक्षी वैश्विक निर्यात रोडमैप का पूरी तरह से सहयोग करता है। हम अपने संयुक्त प्रयासों के परिवर्तनकारी परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।"

थेल्स सिक्योर कम्युनिकेशंस एंड इंफॉर्मेशन सिस्टम्स के कार्यकारी उपाध्यक्ष क्रिस्टोफ सॉलोमन ने कहा, "भूमि, वायु और नौसेना बलों के लिए सामरिक रेडियो और ऑन-बोर्ड संचार समाधानों के लिए एक विश्वव्यापी लीडर के रूप में थेल्स को रेडियो संचार समाधानों में EDGE के साथ साझेदारी करने पर गर्व है। यह साझेदारी यूएई में समूह की विकास रणनीति के साथ पूरी तरह से संरेखित है।"

WAM / संतोष कुमार