फातिमा बिन्त मुबारक ने विदेश में यूएई की महिला राजदूतों का स्वागत किया

अबू धाबी, 20 जून 2024 (डब्ल्यूएएम) -- जनरल वुमन यूनियन (GWU) की अध्यक्ष, सुप्रीम काउन्सिल फॉर मदरहूड एंड चाइल्डहूड की अध्यक्ष व फैमिली डेवलपमेन्ट फाउन्डेशन (FDF) की अध्यक्ष (मदर ऑफ द नेशन) हर हाइनेस शेखा फातिमा बिन्त मुबारक ने विदेश में यूएई की महिला राजदूतों के एक समूह का स्वागत किया।

यह बैठक अल धफरा क्षेत्र में शासक के प्रतिनिधि हिज हाइनेस शेख हमदान बिन जायद अल नहयान की पत्नी हर हाइनेस शेख शम्सा बिन्त हमदान बिन मोहम्मद अल नहयान और विदेश मंत्री हिज हाइनेस शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नहयान की पत्नी हर हाइनेस शेखा अलिजिया बिन्त सैफ बिन मोहम्मद अल नहयान की उपस्थिति में हुई।

हर हाइनेस शेखा फातिमा बिन्त मुबारक ने स्विस परिसंघ में यूएई के राजदूत हिसा अब्दुल्ला अल ओतैबा; नॉर्वे में यूएई की राजदूत फातिमा अल मजरूई; लातविया में यूएई की राजदूत हनान अल अलीली; फ्रांस में यूएई की राजदूत हेंड अल ओतैबा और फिनलैंड में यूएई की राजदूत आमना महमूद फिकरी का स्वागत किया।

शेखा फातिमा को महिला राजदूतों द्वारा विदेशों में यूएई नागरिकों की सेवा करने व उन्हें सभी प्रकार की सहायता और देखभाल प्रदान करने के प्रयासों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें यूएई के विदेशी संबंधों को मजबूत करने, मित्र देशों के साथ सहयोग के सेतु बनाने के बारे में भी बताया गया, जिससे यूएई के सर्वोच्च हितों की पूर्ति हो सके और क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इसकी अग्रणी स्थिति में वृद्धि हो सके।

मदर ऑफ द नेशन ने विदेशों में यूएई की महिला राजदूतों के प्रयासों और अपने कर्तव्यों को पूरी तरह से निभाने की उनकी उत्सुकता की प्रशंसा की, जिससे विदेशों में यूएई के नागरिकों को एकीकृत सेवाएं प्रदान करने और क्षेत्रीय व वैश्विक स्तर पर यूएई की प्रतिष्ठा को बढ़ावा देने के साथ सहिष्णुता, सह-अस्तित्व के मूल्यों का प्रसार करने और लोगों के बीच सहयोग को बढ़ाने में योगदान मिला।

वहीं, यूएई की महिला राजदूतों ने हर हाइनेस शेखा फातिमा बिन्त मुबारक के प्रति अमीराती महिलाओं के प्रति उनके सहयोग व कार्य के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता और रचनात्मकता के लिए उनकी प्रेरणा के लिए आभार और प्रशंसा व्यक्त की।