यूएई ने रूस में BRICS मुख्य न्यायाधीश फोरम में भाग लिया

सोची, रूस, 21 जून 2024 (डब्ल्यूएएम) -- यूएई ने रूसी संघ की अध्यक्षता में आयोजित BRICS मुख्य न्यायाधीश फोरम में भाग लिया। कई सदस्य देशों के प्रतिनिधिमंडल भी इसमें शामिल हुए।

यूएई प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संघीय सुप्रीम कोर्ट के अध्यक्ष मोहम्मद हमद अल बदी ने किया और उनके साथ न्यायाधीश शिहाब अब्दुल रहमान अल-हम्मादी, न्यायाधीश इब्राहिम ओबैद अली अल अली और नासिर सईद नासिर अल शबली भी थे।

अल बदी ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के लिए विकास के अवसरों को साझा करने और वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने के लिए वैश्विक शासन को मजबूत करने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने जोर देकर कहा कि अंतर्राष्ट्रीय नियमों को संयुक्त राष्ट्र के चार्टर के अनुसार सभी द्वारा स्थापित व बनाए रखा जाना चाहिए।

अल बदी ने आगे बताया कि एक सुरक्षित निवेश वातावरण स्थायी आर्थिक विकास को प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने निवेशकों के अधिकारों की रक्षा, निवेश को प्रोत्साहित करने और एक स्थिर व विश्वसनीय कारोबारी माहौल को बढ़ावा देने में न्यायपालिका की महत्वपूर्ण भूमिका की ओर इशारा किया।

संघीय सर्वोच्च न्यायालय के अध्यक्ष ने संविधान और लागू कानूनों सहित यूएई के मजबूत कानूनी ढांचे की समीक्षा की, जो अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप आपराधिक कार्यवाही के दौरान मानव अधिकारों और मौलिक स्वतंत्रता की सुरक्षा की गारंटी देते हैं।

अनुवाद - पी मिश्र.