विनियस, 21 जून 2024 (डब्ल्यूएएम) -- यूएई जवाबदेही प्राधिकरण (UAEAA) के अध्यक्ष हुमैद ओबैद अबुशिब्स की अध्यक्षता में यूएई प्रतिनिधिमंडल ने "वैश्विक खतरों का सामना करना: अखंडता के लिए खड़े होना" विषय के तहत 18 से 21 जून तक लिथुआनिया के विनियस में आयोजित 21वें अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी सम्मेलन में भाग लिया।
UAEAA की भागीदारी वैश्विक स्तर पर अखंडता प्राप्त करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय संवाद और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए यूएई सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
सम्मेलन के दौरान, प्रतिनिधिमंडल ने भ्रष्टाचार के खिलाफ यूरोपीय साझेदारों (EPAC), यूरोपीय संघ भ्रष्टाचार विरोधी संपर्क नेटवर्क (EACN) और लिथुआनिया में विशेष जांच सेवा (STT) की महासभा के अध्यक्ष लिनास पर्नावास और मोल्दोवा के भ्रष्टाचार विरोधी अभियोजक कार्यालय की प्रमुख वेरोनिका ड्रैगालिन के साथ मुलाकात की और अखंडता बढ़ाने के क्षेत्र में यूएई और भागीदार देशों के बीच सहयोग के तरीकों पर चर्चा की।
अनुवाद - पी मिश्र.