दुबई, 23 जून 2024 (डब्ल्यूएएम) -- दुबई के क्राउन प्रिंस, दुबई की कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष और दुबई फ्यूचर फाउंडेशन (DFF) के बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज के अध्यक्ष हिज हाइनेस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम द्वारा शुरू की गई “दुबई फ्यूचर सॉल्यूशंस - प्रोटोटाइप्स फॉर ह्यूमैनिटी” पहल के प्रमुख भागीदारों ने पहल का सहयोग करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की है, जिससे वैश्विक चुनौतियों के समाधान विकसित करने के लिए दुनिया भर के नवप्रवर्तकों को एक साथ लाने के अमीरात के प्रयासों को प्रोत्साहन मिलेगा।
दुबई इंटरनेशनल फाइनेंशियल सेंटर (DIFC) के गवर्नर एस्सा काजिम ने कहा, "मानव पूंजी, तकनीक और नवाचार में अग्रणी बीस सालों के अनुभव ने DIFC को इस क्षेत्र में सबसे बड़े नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र के रूप में उभरने में मदद की है। इसके परिणामस्वरूप DIFC के तकनीक और नवाचार फर्मों के बढ़ते वैश्विक समुदाय को नवाचार, वित्तपोषण तक पहुंच और नवाचार को सक्षम करने के बारे में सबसे उन्नत विनियमों तक पहुंच का लाभ मिलता है। इसलिए यह उचित ही है कि हम 'दुबई फ्यूचर सॉल्यूशंस - इनोवेशन फॉर ग्लोबल चैलेंजेस' पहल को आगे बढ़ाते हुए अगली पीढ़ी के स्टार्ट-अप और स्केल-अप का सहयोग करना जारी रखें।"
दुबई संस्कृति और कला प्राधिकरण (दुबई संस्कृति) की महानिदेशक हला बद्री ने कहा कि यह पहल प्राधिकरण के रणनीतिक रोडमैप और दुबई सरकार के दृष्टिकोण और अमीरात को नए विचारों के केंद्र में बदलने की भविष्य की आकांक्षाओं के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि दुबई संस्कृति और कला प्राधिकरण की अध्यक्ष शेखा लतीफा बिन्त मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम द्वारा पहल की देखरेख प्रभावी रूप से नवाचारों का सहयोग करेगी और उन्हें मानवता की सेवा करने वाली मूर्त परियोजनाओं में बदल देगी।
DAMAC ग्रुप के संस्थापक और अध्यक्ष हुसैन सजवानी ने कहा, "हमें उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दुबई के शासक हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के दूरदर्शी नेतृत्व और हिज हाइनेस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के निर्देशों के तहत दुबई सरकार की पहलों का सहयोग करने का मौका मिला है। हमें दुबई के नवाचार और प्रौद्योगिकी के भविष्य का हिस्सा बनने और सबसे प्रतिभाशाली माइंड्स, प्रतिभाओं और दक्षताओं के साथ दुबई के उद्यमशील पारिस्थितिकी तंत्र को संचालित करने वाले अत्याधुनिक AI समाधानों के लिए एक वैश्विक केंद्र के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करने में योगदान देने का सम्मान मिला है।"
दुबई फ्यूचर फाउंडेशन (DFF) के सीईओ काफलन बेलहौल ने इस बात पर जोर दिया कि 'दुबई फ्यूचर सॉल्यूशंस' पहल का नया चरण नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ाने के लिए दुबई के ठोस प्रयासों को दर्शाता है।
उन्होंने कहा, "यह दुबई की स्थिति को वैश्विक नवाचार केंद्र और विभिन्न भविष्य के क्षेत्रों में सबसे प्रतिभाशाली माइंड्स और प्रतिभाओं के लिए घर के रूप में मजबूत करने के हमारे नेतृत्व के प्रेरक दृष्टिकोण के अनुरूप है।"
प्रोटोटाइप्स फॉर ह्यूमैनिटी के निदेशक तादेउ बलदानी कारविएरी ने कहा, "हमें दुबई फ्यूचर सॉल्यूशंस के साथ साझेदारी करके खुशी हो रही है और हम एक बेहतर ग्रह के लिए नवाचारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का सहयोग करने के लिए तत्पर हैं। हम शेखा लतीफा बिंत मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के सहयोग के लिए भी आभारी हैं, जिन्होंने 2015 से इस कार्यक्रम के विकास का सहयोग किया व सक्षम बनाया है।"
अनुवाद - पी मिश्र.