काहिरा, 24 जून 2024 (डब्ल्यूएएम) -- विश्व बैंक ने सोमवार को मिस्र के लिए 700 मिलियन डॉलर के बजटीय सहयोग की घोषणा की, जो बैंक द्वारा इस साल के प्रारंभ में दिए गए 6 बिलियन डॉलर के तीन-वर्षीय कार्यक्रम का हिस्सा है।
विश्व बैंक ने एक बयान में कहा कि 700 मिलियन डॉलर की यह राशि मिस्र को निजी क्षेत्र की भागीदारी, वृहद आर्थिक व राजकोषीय लचीलापन और ग्रीन विकास को बढ़ावा देने में मदद करने के लिए तैयार की गई है।
WAM / संतोष कुमार