HSBC ने यूएई में वैश्विक संपत्ति व्यापार मंच लॉन्च किया

दुबई, 24 जून 2024 (डब्ल्यूएएम) -- HSBC ने यूएई में "WorldTrader" लॉन्च करने की घोषणा की है। यह एक डिजिटल ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म है, जो ग्राहकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निवेश की एक विस्तृत श्रृंखला तक पहुंच प्रदान करता है।

वर्ल्ड ट्रेडर का व्यापक नेटवर्क 25 बाजारों में 77 एक्सचेंजों को कवर करता है। यह अंतर्राष्ट्रीय निवेश के लिए ग्राहकों की बढ़ती मांग को सीधे संबोधित करता है।

HSBC के प्रेस वक्तव्य के अनुसार, यह प्लेटफॉर्म HSBC वेल्थ और पर्सनल बैंकिंग (WPB) ग्राहकों को HSBC के मोबाइल ऐप या ऑनलाइन बैंकिंग का उपयोग करके इक्विटी, एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) और बॉन्ड का व्यापार करने और म्यूचुअल फंड व निश्चित आय उत्पादों में निवेश करने के लिए वैश्विक स्टॉक बाजार पूंजीकरण के 80 फीसदी तक पहुंच प्रदान करेगा।

यूएई HSBC वैश्विक नेटवर्क में WorldTrader लांच करने वाला पहला बाजार है, जिसके बाद एशिया और मध्य पूर्व के चुनिंदा बाजारों में भी इसकी शुरुआत की जाएगी।

HSBC के संपन्न निवेशक स्नैपशॉट 2024, 11 अंतर्राष्ट्रीय निवेश बाजारों में निवेशकों के व्यवहार और प्राथमिकताओं पर सर्वेक्षण करने वाले एक वैश्विक सर्वेक्षण से पता चला है कि यूएई में सर्वेक्षण के आधे से अधिक (55 फीसदी) उत्तरदाताओं ने अपने विदेशी निवेश को बढ़ाने की योजना बनाई है।

यूरोप, मध्य पूर्व और अफ्रीका के लिए HSBC के वेल्थ और पर्सनल बैंकिंग के क्षेत्रीय प्रमुख दिनेश शर्मा ने कहा कि यूएई वैश्विक स्तर पर HSBC के लिए शीर्ष पांच वेल्थ और पर्सनल बैंकिंग बाजारों में से एक है।

WAM / संतोष कुमार