शारजाह, 2 जुलाई 2024 (डब्ल्यूएएम) -- कोरिया में इस तरह का सबसे बड़ा आयोजन 2024 सियोल इंटरनेशनल बुक फेयर में शारजाह बुक अथॉरिटी (SBA) का मंडप जीवंत सांस्कृतिक आदान-प्रदान का केंद्र साबित हुआ, जिसमें अमीराती और अरब पुस्तकों का विविध संग्रह प्रदर्शित किया गया।
इस भागीदारी ने अरब और अमीराती संस्कृति की छवि को अंतरराष्ट्रीय मंच पर ऊंचा उठाने की दिशा में एक और कदम उठाया, जिससे कोरियाई और वैश्विक प्रकाशकों के साथ अंतर-सांस्कृतिक संचार को बढ़ावा मिला। महत्वपूर्ण रूप से इसने शारजाह और दक्षिण कोरिया के संपन्न साहित्यिक व सांस्कृतिक समुदाय के बीच संबंधों को भी मजबूत करने का काम किया।
SBA ने 26-30 जून तक आयोजित पुस्तक मेले में अपनी उपस्थिति का लाभ उठाते हुए शारजाह में पूरे वर्ष आयोजित विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों को उजागर किया। इसमें प्रसिद्ध शारजाह अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेला (SIBF) और शारजाह बाल वाचन महोत्सव (SCRF) को 350 से अधिक कोरियाई प्रकाशकों, 18 देशों के 122 अंतर्राष्ट्रीय प्रकाशन गृहों, 180 लेखकों और सियोल इंटरनेशनल बुक फेयर के विजिटर्स के सामने प्रदर्शित करना शामिल था।
प्राधिकरण ने अरब प्रकाशन जगत में रचनात्मकता, अनुवाद और चित्रण को बढ़ावा देने के लिए शारजाह की प्रतिबद्धता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के प्रयास में शारजाह के विशिष्ट अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों के कैलेंडर को भी प्रदर्शित किया, जिसमें शारजाह प्रकाशक सम्मेलन, शारजाह पुस्तक विक्रेता सम्मेलन और शारजाह एनीमेशन सम्मेलन के साथ वार्षिक शारजाह अनुवाद 'Turjuman' पुरस्कार, शारजाह बाल पुस्तक चित्रण पुरस्कार और SIBF पुरस्कार जैसे प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार शामिल हैं।
SBA ने क्षेत्र के रचनात्मक उद्योगों के विकास और वैश्विक मंच पर इसके साहित्यिक और कलात्मक मूवमेंट को बढ़ाने में शारजाह और यूएई के महत्व को रेखांकित किया, जिसमें लेखकों और अनुवादकों को सहयोग देने के उद्देश्य से अपनी भावी परियोजनाओं और सांस्कृतिक पहलों पर प्रकाश डाला गया और साथ ही विश्व स्तरीय कार्यक्रमों के आयोजन और अग्रणी सांस्कृतिक संस्थानों के साथ साझेदारी बनाने में अपने सफल ट्रैक रिकॉर्ड को भी प्रदर्शित किया। इन प्रयासों के माध्यम से SBA ने शारजाह की स्थिति को वैश्विक सांस्कृतिक केंद्र के रूप में और मजबूत करने का प्रयास किया।
SBA में इवेंट्स और मार्केटिंग के निदेशक खोला अल मुजैनी ने इस बात पर जोर दिया कि सियोल इंटरनेशनल बुक फेयर में अमीरात की भागीदारी अंतर-सांस्कृतिक संचार को मजबूत करने के यूएई के लक्ष्यों को बल देती है।
अल मुजैनी ने कहा, “पिछले वर्ष अतिथि के रूप में शारजाह की भागीदारी को आगे बढ़ाते हुए वैश्विक मंच पर अरब और अमीराती संस्कृति को प्रदर्शित करने का एक असाधारण अवसर प्रदान किया गया, जो शारजाह के सर्वोच्च परिषद सदस्य और शासक हिज हाइनेस डॉ. शेख सुल्तान बिन मुहम्मद अल कासिमी के दृष्टिकोण के अनुरूप है।”
अनुवाद - पी मिश्र.