न्यूयॉर्क, 9 जुलाई 2024 (डब्ल्यूएएम) -- सतत विकास पर उच्च स्तरीय राजनीतिक मंच (HLPF) सोमवार को न्यूयॉर्क में शुरू हुआ।
दो सप्ताह का HLPF वैश्विक स्तर पर सतत विकास के लिए 2030 एजेंडा और सतत विकास लक्ष्यों (SDG) के अनुवर्ती और समीक्षा के लिए संयुक्त राष्ट्र का केंद्रीय मंच है। यह 2030 एजेंडा और महासभा संकल्प 70/299 द्वारा स्थापित 2030 एजेंडा के अनुवर्ती और समीक्षा के लिए वास्तुकला का शीर्ष है।
फोरम के उद्घाटन सत्र में बोलते हुए संयुक्त राष्ट्र की उप महासचिव अमीना मोहम्मद ने कहा, "मेरा मानना है कि यह चीजों को बदलने का एक शानदार अवसर है। पिछले साल के SDG समिट ने 2030 एजेंडा के कार्यान्वयन में तेजी लाने के लिए नई गति और प्रतिबद्धता पैदा की।"
उन्होंने शांतिपूर्ण, समृद्ध और स्थायी भविष्य सुनिश्चित करने के लिए परिवर्तनकारी कार्रवाई और साहसिक नीतियों का भी आह्वान किया।
उप महासचिव ने चेतावनी देते हुए कहा, "गरीबी हमारे समय की सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। खाद्य असुरक्षा चिंताजनक रूप से उच्च स्तर पर पहुंच गई है। मानवीय संकट व विस्थापन बढ़ रहे हैं, जो संघर्ष के बढ़ते स्तरों से और बढ़ रहे हैं। महिलाओं और लड़कियों को भेदभाव व असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। जलवायु परिवर्तन के प्रभाव तीव्र होते जा रहे हैं।"
फोरम को संबोधित करते हुए आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (ECOSOC) की अध्यक्ष पाउला नार्वेज ने विकासशील देशों विशेषकर संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों के समक्ष आने वाली चुनौतियों पर प्रकाश डाला और उन्होंने शांति एवं स्थिरता की आवश्यकता पर बल दिया।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एजेंडे में स्थानीय व क्षेत्रीय कार्यवाहियां, क्षेत्रीय मंचों से प्राप्त अंतर्दृष्टि, प्रमुख अंतर-सरकारी चर्चा और 37 देशों द्वारा अपनी स्वैच्छिक राष्ट्रीय समीक्षा (VNR) प्रस्तुत करना शामिल है। मंच की आम डिबेट पिछले साल के SDG समिट को इस सितंबर के भविष्य के समिट से जोड़ेगी।
नार्वेज ने कहा, "यह 2023 में सतत विकास लक्ष्यों पर समिट की निगरानी से संबंधित परिवर्तनकारी कार्यों और पहलों को प्रस्तुत करने के लिए एक मंच होगा, साथ ही आगामी समिट के लिए प्राथमिकताओं और अपेक्षाओं को भी साझा करेगा।"
उन्होंने सतत विकास प्राप्त करने के लिए समावेशी भागीदारी विशेष रूप से युवाओं की भागीदारी और लैंगिक परिप्रेक्ष्य की व्यापक प्रकृति के महत्व पर भी बल दिया।
2024 HLPF VNR आयोजित करने वाले 37 देशों के अनुभवों से लाभ उठाएगा। यह 2030 एजेंडा और इसके SDG को लागू करने में अनुभवों, सर्वोत्तम प्रथाओं और सीखे गए सबक के बारे में अन्य देशों और प्रतिभागियों से भी सुनेगा।
अनुवाद - पी मिश्र.