'यूएई नेतृत्व यूएई के सतत विकास में मीडिया की सक्रिय भूमिका में दृढ़ विश्वास रखता है' - अजमान में यूएई मीडिया काउंसिल की बैठक में अब्दुल्ला अल हामिद

अजमान, 9 जुलाई 2024 (डब्ल्यूएएम) -- राष्ट्रीय मीडिया कार्यालय (NMO) के अध्यक्ष और यूएई मीडिया परिषद के अध्यक्ष शेख अब्दुल्ला बिन मोहम्मद अल हामिद ने अजमान में आयोजित परिषद की नियमित बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में परिषद की रणनीतिक परियोजनाओं और पहलों पर नए अपडेट की समीक्षा की।

शेख अब्दुल्ला बिन मोहम्मद अल हामिद ने पुष्टि किया कि मीडिया क्षेत्र में विधायी और नियामक उपलब्धियों का उद्देश्य इस क्षेत्र के विकास को विनियमित और प्रोत्साहित करने, एक प्रतिस्पर्धी मीडिया वातावरण बनाना है जो दुनिया में मीडिया क्षेत्र द्वारा देखे गए तीव्र परिवर्तनों के साथ तालमेल रखने में सक्षम हो और एक ऐसे मीडिया के लिए रोडमैप तैयार करना है जो संतुलित और मध्यम सामग्री प्रदान करता हो, जो तर्क, पारदर्शिता और कारण की बात करता हो, यूएई समाज के निर्माण में योगदान देता हो और सभी क्षेत्रों में यूएई की उपलब्धियों के अनुरूप उज्ज्वल भविष्य की ओर इसकी यात्रा में साथ देता हो।

शेख अब्दुल्ला ने कहा कि यूएई नेतृत्व यूएई के व्यापक और सतत विकास का सहयोग करने में मीडिया की सक्रिय भूमिका में दृढ़ विश्वास रखता है, जो राष्ट्र के विकास ट्रैक रिकॉर्ड और भविष्य की योजनाओं को दुनिया के सामने उजागर करता है।

यूएई मीडिया काउंसिल के अध्यक्ष ने देश के भीतर विभिन्न मीडिया संस्थाओं के साथ रणनीतिक साझेदारी जारी रखने के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने यूएई मीडिया काउंसिल और अमीराती टैलेंट कॉम्पिटिटिवनेस काउंसिल (ETCC) के बीच ‘मीडिया अप्रेंटिसशिप’ कार्यक्रम शुरू करने के लिए रणनीतिक साझेदारी की प्रशंसा की, जो राष्ट्रीय मीडिया लीडर्स की नई पीढ़ी के निर्माण के लिए एक अग्रणी मंच के रूप में कार्य करता है।

बैठक के दौरान, यूएई मीडिया काउंसिल ने बहुभाषी मीडिया कंटेंट मानकों के लिए नियामक ढांचे पर चर्चा की। इसका उद्देश्य मीडिया विनियमन से संबंधित 2023 के संघीय डिक्री-कानून संख्या (55) और उसके कार्यकारी विनियमों में उल्लिखित मीडिया कंटेंट मानकों के अनुरूप यूएई में विभिन्न प्लेटफार्मों पर मीडिया में काम करने वाले या कंटेंट प्रकाशित करने वाले पेशेवरों के लिए नियमों और सिद्धांतों को परिभाषित करना है।

इन मानकों का उद्देश्य रचनात्मक विचारों और उत्कृष्ट दृष्टिकोणों को उजागर करने, प्रतिभा व दक्षताओं को प्रोत्साहित करने और अमीराती समाज के मूल्यों के अनुरूप पेशेवर, विश्वसनीय, ईमानदार मीडिया संदेश और सटीक जानकारी प्रदान करने में मीडिया की प्रमुख भूमिका को बढ़ाना है, जिससे विश्व भर में ऐसे सकारात्मक मूल्यों को बढ़ावा मिले।

परिषद ने मीडिया विनियमन कानून और उसके कार्यकारी विनियमों को लागू करने के लिए कदमों पर भी चर्चा की। इसने 2024 की पहली छमाही के दौरान परिषद की प्रमुख पहलों पर प्रमुख विकास और अपडेट की समीक्षा की, जो विशेष रूप से युवा अमीराती प्रतिभाओं को आकर्षित करने, स्थानीय कंटेंट निर्माण को बढ़ाने और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को डिजाइन करने पर ध्यान केंद्रित किया, जो समुदाय के सदस्यों को क्षेत्र में विशेषज्ञ बनने में सक्षम बनाते हैं, जिससे वैश्विक मीडिया मानचित्र पर यूएई की स्थिति मजबूत होती है।

इसके अतिरिक्त परिषद ने बहरीन में खाड़ी रेडियो और टेलीविजन महोत्सव में यूएई की भागीदारी पर रिपोर्ट की समीक्षा की, जहां यूएई ने विभिन्न श्रेणियों में 17 पुरस्कार जीते और अरब रेडियो व टेलीविजन महोत्सव में इसकी भागीदारी, जहां यूएई ने 4 पुरस्कार प्राप्त किए।

बैठक में यूएई मीडिया काउंसिल के सदस्यों ने भाग लिया।

अनुवाद - पी मिश्र.