मोहम्मद बिन राशिद की अध्यक्षता में यूएई कैबिनेट ने 2023 के दौरान राष्ट्रीय अनुसंधान एवं विकास, खाद्य सुरक्षा परिषदों की उपलब्धियों की समीक्षा की

दुबई, 9 जुलाई 2024 (डब्ल्यूएएम) -- उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दुबई के शासक हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने उपराष्ट्रपति, उप प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति न्यायालय के अध्यक्ष हिज हाइनेस शेख मंसूर बिन जायद अल नहयान और उप प्रधानमंत्री व आंतरिक मंत्री हिज हाइनेस लेफ्टिनेंट जनरल शेख सैफ बिन जायद अल नहयान की उपस्थिति में अबू धाबी के कसर अल वतन में यूएई कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता की।

हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने कहा, "मैंने आज कसर अल वतन में ग्रीष्मकालीन अवकाश से पहले यूएई कैबिनेट की अंतिम बैठक की अध्यक्षता की। सबसे पहले हमने अपने बच्चों, स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उनके शैक्षणिक वर्ष के पूरा होने पर बधाई दी और शेख अब्दुल्ला बिन जायद की अध्यक्षता वाली शिक्षा और मानव संसाधन परिषद सहित सभी शिक्षा क्षेत्र के कर्मचारियों को धन्यवाद दिया। हमने अगले शैक्षणिक वर्ष के लिए मुख्य तैयारी कार्यों की भी समीक्षा की। स्नातकों को हम पेशेवर सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हैं और सभी छात्रों को हम निरंतर सफलता की कामना करते हैं।"

हिज हाइनेस ने कहा, "आज बैठक के दौरान हमने 2023 में खाद्य सुरक्षा के लिए अमीरात परिषद की उपलब्धियों पर एक रिपोर्ट की समीक्षा की, जिसमें 2023 में यूएई में रणनीतिक खाद्य उत्पादों के भंडार को 85 फीसदी तक बढ़ाने, देश में अनाज भंडारण क्षमता को 34 फीसदी तक बढ़ाने, सैकड़ों हज़ारों टन की आपातकालीन भंडारण क्षमता प्रदान करने और खाद्य प्रणालियों और स्थायी कृषि पर कई अंतरराष्ट्रीय साझेदारी समझौतों पर हस्ताक्षर करना शामिल है। हमारा लक्ष्य हर समय किसी भी परिस्थिति में हमारी खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करना है।"

हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने कहा, "आज हमने वर्ष 2023 के लिए अमीरात अनुसंधान और विकास परिषद की उपलब्धियों की रिपोर्ट की भी समीक्षा की, अनुसंधान और विकास के लिए हमारी राष्ट्रीय प्राथमिकताओं को मंजूरी दी, अनुसंधान एवं विकास को वित्तपोषित करने के लिए वैश्विक चुनौतियों के कार्यक्रमों के एक सेट को मंजूरी दी, जो विशेष रूप से जल विलवणीकरण से संबंधित अनुसंधान और इस क्षेत्र में बौद्धिक संपदा के लिए एक व्यापक रणनीति के विकास को मंजूरी दी।"

हिज हाइनेस ने कहा, "आज कैबिनेट बैठक के दौरान, हमने कई विशिष्ट अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों और कार्यक्रमों की मेजबानी को मंजूरी दी और अमीरात निवेश प्राधिकरण के निष्पादन परिणामों और सामान्य पेंशन व सामाजिक सुरक्षा प्राधिकरण के वित्तीय परिणामों की समीक्षा की।"

हिज हाइनेस ने कहा, 'हम सभी को उनके परिवार के सदस्यों के साथ शानदार गर्मी की छुट्टियों की शुभकामनाएं देते हैं। हम चाहते हैं कि हमारे बच्चे इस छुट्टी के समय को रचनात्मक गतिविधियों में बिताएं जो उन्हें मूल्यवान बनाएगी और उनके कौशल व क्षमताओं को और विकसित करेगी।”

बैठक के दौरान, मंत्रिमंडल ने वर्ष 2023 के लिए अमीरात अनुसंधान एवं विकास परिषद की उपलब्धियों की रिपोर्ट की समीक्षा की। परिषद द्वारा कार्यान्वित की गई मुख्य परियोजनाओं और पहलों में अनुसंधान एवं विकास निष्पादन आंकड़ों के लिए राष्ट्रीय ढांचे का विकास शुरू करने, अनुसंधान एवं विकास के लिए राष्ट्रीय प्राथमिकताओं की नीति को मंजूरी देने, साथ ही अनुसंधान एवं विकास केंद्रों को आकर्षित करने, अनुसंधान एवं विकास प्रतिभाओं को आकर्षित करने व बनाए रखने के लिए इष्टतम वातावरण बनाने, अनुसंधान एवं विकास से संबंधित बौद्धिक संपदा रणनीति विकसित करने और इस संबंध में बौद्धिक संपदा आवश्यकताओं को अपडेट करने पर कई अध्ययन आयोजित करना शामिल है।

बैठक के दौरान, मंत्रिमंडल ने 2023 के दौरान अमीरात खाद्य सुरक्षा परिषद की उपलब्धियों और देश में हर समय सुरक्षित और स्थायी रूप से भोजन उपलब्ध कराने के लिए किए गए राष्ट्रीय प्रयासों की समीक्षा की। सबसे प्रमुख उपलब्धियों में संधारणीय कृषि, लचीली खाद्य प्रणाली और जलवायु कार्रवाई पर यूएई घोषणापत्र का शुभारंभ शामिल है, जिसमें 159 हस्ताक्षरकर्ता देशों ने 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के विकास पर बारीकी से नजर रखने और उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, आवश्यक विकास माप लेने के लिए तंत्र में सुधार, आंकड़ों का विश्लेषण, पेरेंट्स की जागरूकता बढ़ाने और कार्यक्रम को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए पेशेवरों को प्रशिक्षित करने के लिए एक राष्ट्रीय कार्यक्रम विकसित करने पर सहमति व्यक्त की।

उपलब्धियों में स्थानीय स्तर पर उत्पादित मुख्य खाद्य प्रकारों में शामिल सरकारी संस्थाओं द्वारा खरीदे गए फीसदी को “राष्ट्रीय खेतों की स्थिरता को बढ़ाना” पहल के माध्यम से 59.2 फीसदी तक बढ़ाने, यूएई में लाभार्थी खेतों की संख्या को 1,260 खेतों तक बढ़ाने और 2023 में रणनीतिक खाद्य उत्पादों के भंडार को 85 फीसदी तक बढ़ाने, देश में कुल अनाज भंडारण क्षमता को 34 फीसदी तक बढ़ाना शामिल है। अमीरात खाद्य सुरक्षा परिषद ने 2023 में खाद्य और पेय पदार्थों के लिए एक एकीकृत दिशानिर्देश भी विकसित किया जिसका उद्देश्य स्कूलों में उपलब्ध कराए जाने वाले भोजन और पेय पदार्थों की गुणवत्ता में सुधार करना है।

वर्ष 2023 के दौरान अमीरात खाद्य सुरक्षा परिषद की उपलब्धियों में फूड इनोवेशन हब्स ग्लोबल इनिशिएटिव का शुभारंभ और "मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ग्लोबल इनिशिएटिव्स" फाउंडेशन और विश्व आर्थिक मंच के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर करके खाद्य प्रणालियों को बदलने में प्रौद्योगिकी और नवाचार के उपयोग में तेजी लाने और पारंपरिक खेतों में कृषि (AgriTech) में प्रौद्योगिकी की शुरूआत के वित्तपोषण पर कार्यक्रम के संबंध में अमीरात विकास बैंक (EDB) के साथ एक समझौता पर हस्ताक्षर करना, जिसमें कुल फंडिंग पूल एईडी 100 मिलियन है और यूएई के उत्तरी क्षेत्रों में बिजली शुल्क सहयोग के विस्तार की घोषणा करना, जिसमें अमीरात जल और बिजली कंपनी द्वारा कवर किए गए सभी खेत मालिक शामिल हैं।

मंत्रिमंडल ने संघीय प्रतिष्ठानों और सुविधाओं पर बाढ़ व बारिश से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए गठित यूएई समिति के प्रारंभिक परिणामों की भी जांच की। मंत्रिमंडल ने देश के सभी प्रभावित क्षेत्रों में यूएई अमीरात स्वास्थ्य सेवा से संबद्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के भीतर तत्काल रखरखाव कार्य को लागू करने को मंजूरी दी।

बैठक में मंत्रिमंडल ने यूएई मीडिया काउंसिल द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं तथा संस्कृति मंत्रालय द्वारा मौजूदा समय में प्रदान की जाने वाली मीडिया सेवाओं को यूएई मीडिया काउंसिल को हस्तांतरित करने के संबंध में मंत्रिमंडल के निर्णय को मंजूरी दी।

इसके अतिरिक्त मंत्रिमंडल ने सेवा व्यापार माप समिति के पुनर्निर्माण को भी मंजूरी दी और इसका नाम बदलकर “यूएई भुगतान संतुलन तैयार करने वाली समिति” कर दिया, जिसके अध्यक्ष विदेश व्यापार राज्य मंत्री डॉ. थानी बिन अहमद अल जायोदी होंगे। अन्य महत्वपूर्ण कर्तव्यों के अलावा समिति को यूएई भुगतान संतुलन तैयार करने में उपयोग किए जाने वाले डेटा के स्रोतों की पहचान करने और डेटा की सटीकता व उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मामले पर संबंधित संघीय और स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय करने का काम सौंपा जाएगा।

यूएई में उत्पादों की गुणवत्ता व सुरक्षा को और बेहतर बनाने के लिए कैबिनेट ने वाहनों में आपातकालीन संचार (Ecall) के लिए तकनीकी विनियमन पर निर्णय को मंजूरी दी।

कैबिनेट ने डिटर्जेंट के नियंत्रण के लिए यूएई कानून के संबंध में 2014 के कैबिनेट संकल्प संख्या (3) को अपडेट करते हुए घरेलू डिटर्जेंट के तकनीकी दिशानिर्देशों के संबंध में एक निर्णय भी अपनाया। नया अपडेट स्वीकृत तकनीकी विनियमन UAE.S/GSO 2555:2021 "घरेलू डिटर्जेंट के लिए सामान्य सुरक्षा" के अनुरूप है और इष्टतम पर्यावरण संरक्षण और उपभोक्ता सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी घरेलू क्लीनर में डिटर्जेंट घटकों और किसी भी अतिरिक्त परिरक्षकों के लिए व्याख्यात्मक डेटा तक उपभोक्ता की पहुंच को सुविधाजनक बनाने के संबंध में नियंत्रण और आवश्यकताओं की व्याख्या करता है।

अंतरराष्ट्रीय आयोजनों की मेजबानी और आयोजन में देश की अग्रणी स्थिति को वैश्विक स्तर पर मजबूत करने के प्रयास के तहत कैबिनेट ने यूएई में अंतर्राष्ट्रीय रसायन विज्ञान ओलंपियाड (IChO) की मेजबानी को मंजूरी दी। इस प्रतियोगिता को विश्व में रसायन विज्ञान की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिता माना जाता है, जो सभी महाद्वीपों से रसायन विज्ञान की प्रतिभा और प्रतिष्ठित हाई स्कूल के छात्रों को आकर्षित करती है।

बैठक के दौरान, उन्होंने सऊदी अरब के रियाद में इस्लामिक डेवलपमेंट बैंक के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की वार्षिक बैठकों में देश की भागीदारी और इस्लामिक डेवलपमेंट बैंक की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ के जश्न तथा कतर में खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) और अफ्रीकी संघ (AU) के बीच श्रम गतिशीलता पर "दोहा वार्ता" में यूएई की भागीदारी पर प्रकाश डाला। इसमें जिनेवा में 112वें अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में यूएई की भागीदारी, इस्तांबुल में 2024 अरब अंतर्राष्ट्रीय बैंकिंग शिखर सम्मेलन में भागीदारी और मॉरिटानिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला मंच में भागीदारी पर भी प्रकाश डाला गया।

कैबिनेट की बैठक के दौरान 2023 के लिए विश्व ऊर्जा परिषद में यूएई राष्ट्रीय सदस्य समिति की गतिविधियों और परिणामों पर एक और रिपोर्ट की जांच की गई। समिति द्वारा पेश की गई कुछ सबसे महत्वपूर्ण परियोजनाओं में विश्व ऊर्जा त्रिलेमा सूचकांक विकसित करने और विश्व ऊर्जा त्रिलेमा सूचकांक के भीतर उपयोग किए गए डेटा को अपडेट करने में इसकी भागीदारी थी।

सरकारी मामलों में मंत्रिमंडल ने 1 जनवरी से 31 मार्च 2024 तक की अवधि के लिए अमीरात निवेश प्राधिकरण की प्रदर्शन रिपोर्ट की समीक्षा की और 2023 के लिए सामान्य पेंशन और सामाजिक सुरक्षा प्राधिकरण के निदेशक मंडल की कार्य रिपोर्ट की समीक्षा की।

अनुवाद - पी मिश्र.