संयुक्त राष्ट्र ने भूख रिपोर्ट खाद्य असुरक्षा और कुपोषण के सभी रूपों के अंत के वित्तपोषण के लिए एक नया दृष्टिकोण प्रस्तुत किया

रोम, 16 जुलाई 2024 (डब्ल्यूएएम) -- विश्व में खाद्य सुरक्षा और पोषण की स्थिति (SOFI) रिपोर्ट का 2024 संस्करण आधिकारिक तौर पर 24 जुलाई को जारी किया जाएगा, जो सतत विकास लक्ष्य (SDG) 2 के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए विकास के लिए वित्तपोषण विशेष रूप से खाद्य सुरक्षा और पोषण के लिए वित्तपोषण से संबंधित प्रमुख विषयों पर चर्चा करेगा, जिसका उद्देश्य बेहतर पहचान के अवसर पैदा करने, जवाबदेही व पता लगाने की क्षमता को मजबूत करने और अंततः वित्तपोषण उत्पादकता में सुधार करना है।

संयुक्त राष्ट्र की प्रमुख रिपोर्ट के कुछ पहलुओं और निष्कर्षों पर आज न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद के उच्च स्तरीय राजनीतिक फोरम में भूख, खाद्य असुरक्षा और सभी रूपों में कुपोषण को समाप्त करने के लिए वित्तपोषण पर विशेष कार्यक्रम में प्रकाश डाला गया।

संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) के महानिदेशक क्यू डोंग्यू ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से कहा कि दुनिया को भुखमरी उन्मूलन के करीब ले जाने के लिए अधिक, बेहतर लक्षित और कम जोखिम वाले वित्तपोषण की आवश्यकता है।

महानिदेशक ने कहा कि देश आवश्यक नीतियों, कार्यक्रमों और हस्तक्षेपों के लिए पर्याप्त संसाधन जुटाने में सक्षम नहीं रहे हैं।

वित्तपोषण अंतर को कम करने में विफल रहने के परिणाम कई ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा, "आज भूख को खत्म करने के लिए वित्तपोषण करना कल के बेहतर भविष्य में निवेश करना है।" क्यू ने कहा कि SOFI 2024 यह स्पष्ट करता है कि भूख के सबसे खतरनाक स्तर वाले देश वे हैं जिनके पास वित्तपोषण तक सबसे कम पहुंच है, जो उन क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने के लिए अभिनव, समावेशी और न्यायसंगत समाधानों की आवश्यकता पर प्रकाश डालता है।

अपने संबोधन में FAO के महानिदेशक क्यू ने तीन प्रमुख विषय प्रस्तावित किये, जो विकास वित्त की उत्पादकता में सुधार ला सकते हैं।

प्रथम, समन्वय और आम सहमति - क्यू ने सबसे अधिक जरूरतमंद लोगों के लिए बेहतर लक्ष्यीकरण के महत्व पर जोर दिया।

दूसरा, दाताओं और अन्य वैश्विक भागीदारों को अधिक जोखिम सहने योग्य बनना चाहिए और जोखिम कम करने वाली गतिविधियों में शामिल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह कृषि खाद्य प्रणालियों की प्रकृति के अनुकूल है, जो जोखिम और अनिश्चितताओं के तहत काम करती हैं जो लगातार बढ़ रही हैं।

अंत में अधिक मिश्रित वित्तपोषण की आवश्यकता है, क्योंकि जिस समस्या से निपटना है उसका दायरा सार्वजनिक क्षेत्र की क्षमताओं से परे है। मिश्रित वित्त दृष्टिकोण पर आधारित सहयोगी भागीदारी, जो आज भी विकास वित्त में मामूली योगदानकर्ता है, वित्तीय जोखिमों को कम कर सकती है जो अन्यथा अक्सर संसाधनों तक पहुंच को बहुत महंगा बना देते हैं।

महानिदेशक ने कहा, "यदि हम इन तीन आह्वानों पर कार्य करते हैं, तो हम सतत विकास लक्ष्य 2 के और करीब पहुंच जाएंगे।"

अनुवाद - पी मिश्र.