दुबई, 16 जुलाई 2024 (डब्ल्यूएएम) -- दुबई विद्युत एवं जल प्राधिकरण (DEWA) ने आज लुसैली क्षेत्र में एक जलाशय के चालू होने की घोषणा की और इसे DEWA के जल नेटवर्क से जोड़ दिया।
इस परियोजना की भंडारण क्षमता 60 मिलियन इंपीरियल गैलन (MIG) है तथा इसकी लागत 157.4 मिलियन दिरहम है।
DEWA के एमडी और सीईओ सईद मोहम्मद अल टायर ने कहा, "हमारे उन्नत बुनियादी ढांचे, नवाचार और मजबूत वैज्ञानिक योजना की बदौलत हम उपलब्धता, विश्वसनीयता और दक्षता के उच्चतम मानकों के अनुसार जल की बढ़ती मांग को पूरा करना जारी रखते हैं। नए जलाशयों का निर्माण करके हमारा लक्ष्य दुबई में जल प्रवाह को बढ़ाने और जल भंडार की मात्रा बढ़ाना है। हमारा लक्ष्य 2025 तक दुबई में जल भंडारण क्षमता को 1121.3 मिलियन गैलन अलवणीकृत जल तक बढ़ाना है।"
लुसैली में 60 मिलियन गैलन क्षमता वाला प्रबलित कंक्रीट जलाशय मौजूदा जलाशय के बगल में बनाया गया है, जिसकी क्षमता 120 MIG अलवणीकृत जल की है। DEWA ने हाल ही में एन्खली में 120 MIG क्षमता वाला जलाशय चालू किया है और इसे दुबई के जल नेटवर्क से जोड़ा है।
अनुवाद - पी मिश्र.