अबू धाबी, 22 अक्टूबर, 2023 (डब्ल्यूएएम) -- राष्ट्रपति हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान ने आज सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग का स्वागत किया, जो यूएई की आधिकारिक यात्रा पर हैं।
सिंगापुर के प्रधानमंत्री के अबू धाबी में कसर अल वतन पहुंचने पर एक आधिकारिक स्वागत समारोह आयोजित किया गया। हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान सिंगापुर के प्रधानमंत्री को मंच तक ले गए, जहां यूएई और सिंगापुर के राष्ट्रगान बजाए गए। 21 तोपों की सलामी दी गई, जबकि ऑनर गार्ड की एक टुकड़ी ने उनकी यात्रा को चिह्नित करने के लिए पारंपरिक स्वागत किया।
स्वागत समारोह में अबू धाबी के क्राउन प्रिंस हिज हाइनेस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नहयान; विकास और शहीद परिवार मामलों के कार्यालय के अध्यक्ष हिज हाइनेस शेख थेबा बिन मोहम्मद बिन जायद अल नहयान; राष्ट्रपति न्यायालय मंत्रालय में विशेष मामलों के सलाहकार शेख मोहम्मद बिन हमद बिन तहनून अल नहयान; वित्तीय मामलों के राज्य मंत्री मोहम्मद बिन हैडी अल हुसैनी; उद्योग और उन्नत प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. सुल्तान बिन अहमद अल जाबेर; जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण मंत्री मरियम बिन्त मोहम्मद अल्महेरी; विदेश व्यापार राज्य मंत्री डॉ. थानी बिन अहमद अल जायोदी; राज्य मंत्री अहमद बिन अली अल सईघ; कार्यकारी मामलों के प्राधिकरण के अध्यक्ष खलदून खलीफा अल मुबारक; सिंगापुर में यूएई के राजदूत जमाल अल सुवेदी और कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
सिंगापुर के प्रधानमंत्री विभिन्न मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों सहित एक प्रतिनिधिमंडल के साथ कई दिनों की आधिकारिक यात्रा के लिए पहले देश में पहुंचे।
अनुवाद - पी मिश्र.
https://wam.ae/en/details/1395303212308