निर्माता अर्थव्यवस्था: यूएई में एक समकालीन आर्थिक क्षेत्र विस्तार हो रहा है

दुबई, 7 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- यूएई ने डिजिटल सामग्री उत्पादन क्षेत्र को सहयोग देने और देश की अर्थव्यवस्था में अपना योगदान बढ़ाने के लिए इसकी क्षमताओं में निवेश करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

यह पहल सांस्कृतिक और रचनात्मक उद्योगों के लिए यूएई की राष्ट्रीय रणनीति का एक प्रमुख फोकस है और रचनात्मक उद्योगों और नई सामग्री रचनाकारों में पेशेवरों को आकर्षित करने के लिए पहल की एक श्रृंखला का पूरक है।

पिछले दशक में रचनात्मक उद्योगों और निर्माता अर्थव्यवस्था पारिस्थितिकी तंत्र को विकसित करने के लिए एक ठोस प्रयास किया गया है, जिसका लक्ष्य 2031 तक कुल GDP में इसका योगदान 5 फीसदी तक बढ़ाना है।

इस संदर्भ में यूएई की उपलब्धियों की जांच से रचनात्मक उद्योगों और डिजिटल सामग्री उत्पादन के लिए एक आदर्श और सहायक वातावरण प्रदान करने में इसकी प्रतिस्पर्धी स्थिति का पता चलता है। विशेष रूप से दुबई अमीरात ने 2022 में सांस्कृतिक और रचनात्मक उद्योगों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश परियोजनाओं को आकर्षित करने में शीर्ष वैश्विक रैंकिंग हासिल की।

गोल्डमैन सैक्स के अनुसार, वैश्विक निर्माता अर्थव्यवस्था का मूल्य वर्तमान में लगभग 250 बिलियन डॉलर है और 2027 तक लगभग आधा ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। यह महत्वपूर्ण योगदान वर्तमान और भविष्य के अवसरों में नेतृत्व और निवेश करने के लिए राष्ट्रों के बीच भयंकर प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करता है।

ये आंकड़े क्षितिज पर एक नए आर्थिक क्षेत्र के उद्भव का संकेत देते हैं, जिससे अरब दुनिया को इसके विकास का मार्ग प्रशस्त करने की आवश्यकता है। इसमें इस उद्योग की रचनात्मक प्रगति सुनिश्चित करने वाले प्लेटफ़ॉर्म विशेष अकादमियों की निरंतर स्थापना, बुनियादी ढांचे का सहयोग और कानूनों व विनियमों का विकास शामिल है। साथ ही रचनात्मक कार्यों के अनूठे पहलुओं पर भी ध्यान देना चाहिए। व्यक्तियों और संबंधित संस्थानों और संगठनों के बीच साझेदारी को बढ़ावा देते हुए प्रतिभा में निवेश करने और उसका पोषण करने के लिए निर्णय निर्माताओं की रणनीतिक सोच महत्वपूर्ण है।

इस संदर्भ में न्यू मीडिया अकादमी के सीईओ आलिया अल हम्मादी ने कहा, "यूएई आत्मविश्वास से ज्ञान-आधारित, नई और रचनात्मक अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है, जहां मानवीय विचार और प्रतिभाएं प्राथमिक संसाधन हैं।”

अल हम्मादी ने कहा, “इस दृष्टिकोण के अनुरूप यूएई मानव संसाधनों की आत्म-क्षमताओं को विकसित करने, सहायता प्रदान करने और उनकी योग्यता के लिए अवसर प्रदान करने पर केंद्रित कार्यक्रमों और पहलों के माध्यम से निर्माता अर्थव्यवस्था के विकास को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहा है। यह निर्माता अर्थव्यवस्था को समर्थन और विकसित करने के लिए प्रतिस्पर्धा करने वाले सभी संस्थानों और संस्थाओं के बीच सद्भाव और संरेखण में परिलक्षित होता है, जिसमें '1 बिलियन फॉलोअर्स समिट' एक प्रमुख उदाहरण है। ये सभी प्रयास यूएई को प्रतिभाओं की भूमि और इस संदर्भ में अपने सपनों को पूरा करने के इच्छुक लोगों के लिए पसंदीदा विकल्प के रूप में एक दृष्टि में परिवर्तित करते हैं।”

निर्माता अर्थव्यवस्था पारिस्थितिकी तंत्र के घटकों का सहयोग करने के प्रयास पहले से कहीं अधिक विशिष्ट हो गए हैं। इसका उदाहरण 2022 में Adobe द्वारा किए गए एक वैश्विक अध्ययन के अनुसार, 300 मिलियन से अधिक की संख्या वाले कंटेंट निर्माताओं को सहयोग देने के लिए एक समर्पित मंच के प्रावधान से मिलता है। यह सहयोग "1 बिलियन फॉलोअर्स समिट" के माध्यम से प्रकट होता है, जो दुनिया का पहला और सबसे बड़ा विशिष्ट शिखर सम्मेलन और इंटरैक्टिव रचनात्मक कार्यक्रम है जो दुनिया भर से डिजिटल सामग्री रचनाकारों को साथ लाता है। विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर एक बिलियन से अधिक उपयोगकर्ताओं का समुदाय उन्हें फॉलो करता है।

समिट वैश्विक रचनाकारों के लिए एक पोषण भूमि बनने और अपनी आर्थिक प्रणाली और इंजनों के भीतर एक आधुनिक आर्थिक क्षेत्र की नींव स्थापित करने वाले क्षेत्र में अग्रणी होने की यूएई की रणनीतिक दृष्टि का प्रतीक है। समिट का उद्देश्य दुनिया के प्रमुख कंटेंट निर्माताओं और प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के प्रतिनिधियों को एक मंच पर आकर्षित करना है।

न्यू मीडिया अकादमी के निदेशक हुसैन अल अटौली ने वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में एक प्रमुख योगदानकर्ता और व्यापक और सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में एक प्रभावशाली खिलाड़ी के रूप में डिजिटल कंटेंट उद्योग की बढ़ती वृद्धि पर प्रकाश डाला।

अनुवाद - पी मिश्र.