इंटरनेशनल चैरिटी ऑर्गेनाइजेशन ने 'तराहुम - फॉर गाजा' अभियान का सहयोग करने के लिए एईडी4 मिलियन प्रदान किए

अजमान, 7 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- इंटरनेशनल चैरिटी ऑर्गेनाइजेशन (ICO) के न्यासी बोर्ड के अध्यक्ष शेख मोहम्मद बिन अब्दुल्ला अल नुमी ने फिलिस्तीनियों की सहायता के लिए शुरू किए गए "तराहुम फॉर गाजा" अभियान के सहयोग में अजमान में अमीरात रेड क्रीसेंट (ERC) केंद्र के निदेशक मोहम्मद उमर अल-शम्मारी को एईडी4 मिलियन का चेक प्रदान किया है।

ICO के न्यासी बोर्ड के सदस्य सईद ओबैद अल जाबी, संगठन के महासचिव डॉ खालिद अब्देल वहाब अल खाजा और अजमान में ERC केंद्र में दान विभाग के अध्यक्ष सुल्तान अल सुवेदी उपस्थित थे।

अल नुमी ने कहा कि ICO को यूएई के धर्मार्थ प्रयासों में योगदान देने के अभियान के तहत दान मिलना जारी है, जो जरूरतमंद लोगों को राहत देने और प्रदान करने के एक मॉडल के रूप में काम कर रहा है। 'तराहुम-फॉर गाजा' के लॉन्च के बाद से हमने दान के संग्रह के समन्वय के लिए एक समर्पित टीम की स्थापना की है।

उन्होंने संस्थानों, कंपनियों और दानदाताओं सहित हितधारकों को धन्यवाद दिया और प्रशंसा भी की।

वहीं, अल-शम्मारी ने अभियान के सहयोग में उनके उपयोगी प्रयासों के लिए ICO के प्रशासन और फील्ड टीमों को धन्यवाद दिया, जो फिलिस्तीन के भाईचारे के लोगों की सहायता के लिए सबसे महत्वपूर्ण पहलों में से एक है।

अनुवाद - पी मिश्र.