अरदा ने एईडी600 मिलियन ज़ाबील 2 प्लॉट के साथ हाई-एंड दुबई संपत्ति बाजार में और विस्तार का संकेत दिया

दुबई, 2 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- अरदा ने दुबई इंटरनेशनल फाइनेंशियल सेंटर (DIFC) से सटे ज़ाबील 2 में एक प्रमुख भूमि भूखंड खरीदा है, जो उच्च अंत दुबई संपत्ति बाजार में मास्टर डेवलपर के लिए एक और महत्वपूर्ण विस्तार मील का पत्थर है। एईडी600 मिलियन मूल्य का यह प्लॉट एमिरेट्स एनबीडी की रियल एस्टेट सहायक कंपनी रिटेल प्रॉपर्टीज से खरीदा गया था।

138,466 वर्ग फुट भूमि का प्लॉट इंडेक्स टॉवर और सेंट्रल पार्क टॉवर दोनों के करीब है। DIFC और डाउनटाउन दुबई के बीच रणनीतिक रूप से स्थित इस भूमि को 50 मंजिला लक्जरी आवासीय टॉवर में विकसित करने की योजना है, जिसमें 400 प्रीमियम अपार्टमेंट होंगे, जो शहर के प्रमुख वित्तीय केंद्र में एक केंद्रीय स्थान से बुर्ज खलीफा और आश्चर्यजनक दुबई क्षितिज के दृश्य पेश करेंगे।

दुबई में एमिरेट्स एनबीडी मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में प्लॉट खरीद पर हस्ताक्षर किए गए। इस कार्यक्रम में अरदा के उपाध्यक्ष एचआरएच प्रिंस खालिद बिन अलवलीद बिन तलाल, रिटल प्रॉपर्टीज के अध्यक्ष अब्दुल्ला कासेम, अरदा के समूह मुख्य कार्यकारी अधिकारी अहमद अलखोशाबी और रिटल प्रॉपर्टीज के सीईओ अहमद अल शेरयानी ने भाग लिया।

अरदा के उपाध्यक्ष एचआरएच प्रिंस खालिद बिन अलवलीद बिन तलाल ने कहा, “यह अधिग्रहण यूएई के सबसे प्रमुख मास्टर डेवलपर्स में से एक के रूप में हमारी स्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह साइट दुबई में हमारा तीसरा प्रमुख स्थान है और असाधारण परियोजनाएं देने और इस संपन्न शहर के शक्तिशाली और गतिशील रियल एस्टेट बाजार में योगदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।”

रिटल प्रॉपर्टीज के अध्यक्ष अब्दुल्ला कासिम ने कहा, “हम दुबई के आर्थिक इंजन को बढ़ावा देने और उन नई परियोजनाओं का सहयोग करने के लिए उत्साहित हैं जो लक्जरी जीवन के लिए वैश्विक केंद्र के रूप में इसकी स्थिति को मजबूत करते हैं। हम अरदा के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं और निकट भविष्य में इस ऐतिहासिक परियोजना की सफल डिलीवरी की उम्मीद करते हैं।”

DIFC के बगल में अरदा की उच्च-स्तरीय आवासीय परियोजना पर डिजाइन का काम पहले ही शुरू हो चुका है और पूरा विवरण अगले साल सामने आएगा। यह घोषणा दुबई के संपत्ति क्षेत्र के लिए एक मजबूत साल के अंत में हुई है, जिसमें पिछले साल की समान अवधि की तुलना में इस साल के पहले नौ महीनों के दौरान रियल एस्टेट लेनदेन के मूल्य में 37 फीसदी की वृद्धि देखी गई है, जो एईडी430 बिलियन है।

अनुवाद - पी मिश्र.