दुबई, 4 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- दुबई 2027 में इंटरनेशनल मेडिकल इंफॉर्मेटिक्स एसोसिएशन की प्रमुख बैठक वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ मेडिकल इंफॉर्मेटिक्स (MedInfo) की मेजबानी करने के लिए तैयार है, जो इस आयोजन का स्वागत करने वाला मध्य पूर्व, उत्तरी अफ्रीका क्षेत्र का पहला शहर बन जाएगा।
विजेता बोली का नेतृत्व अमीरात हेल्थ इंफॉर्मेटिक्स सोसाइटी ने किया था और अन्य प्रमुख हितधारकों के साथ अर्थव्यवस्था और पर्यटन विभाग (DET), दुबई स्वास्थ्य प्राधिकरण (DHA), यूएई स्वास्थ्य व रोकथाम मंत्रालय और अमीरात स्वास्थ्य सेवाओं द्वारा समर्थित था।
अंतर्राष्ट्रीय व्यापार कार्यक्रमों की मेजबानी में दुबई के मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर MedInfo 2027 के लिए सफल बोली को स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में नवाचार, डिजिटल तैयारियों और स्थिरता पर दुबई के फोकस द्वारा आगे बढ़ाया गया था।
वैश्विक बायोमेडिकल और स्वास्थ्य सूचना विज्ञान समुदाय की प्रमुख सभा के रूप में द्विवार्षिक MedInfo मौजूदा अनुसंधान और सोच के वैज्ञानिक आदान-प्रदान पर केंद्रित है। इसके अलावा यह IMIA की वैश्विक सदस्यता की औपचारिक बैठकों और अनौपचारिक नेटवर्किंग के लिए एक उत्कृष्ट अवसर है।
सबसे हालिया MedInfo पिछले साल सिडनी में हुआ था, जिसमें 2,500 से अधिक स्थानीय व अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने भाग लिया था।
दुबई के अर्थव्यवस्था और पर्यटन विभाग के महानिदेशक हेलाल सईद अल मैरिज ने कहा, “MedInfo 2027 के लिए बोली लगाने में दुबई की सफलता उस विश्वास को रेखांकित करती है जो स्वास्थ्य सेवा सहित सभी क्षेत्रों के अंतर्राष्ट्रीय संघों को अपने प्रमुख सम्मेलनों को दुबई में लाने में है और हमारा शहर ज्ञान साझा करने, पेशेवर विकास और नेटवर्किंग के लिए एक शक्तिशाली मंच प्रदान करता है। यह दुबई में सहयोग की संस्कृति और बैठक स्थल के रूप में शहर की ताकत को प्रदर्शित करने के लिए सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों की संस्थाओं की एक साथ आने की क्षमता को भी दर्शाता है।”
दुबई स्वास्थ्य प्राधिकरण के महानिदेशक अवध सेगर अल केटबी ने कहा, "नवाचार और डिजिटलीकरण, दूरदर्शी नेतृत्व और विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे में दुबई के असाधारण ट्रैक रिकॉर्ड ने 21वीं वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ मेडिकल इंफॉर्मेटिक्स – MedInfo और विभिन्न अन्य अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन जैसे वैश्विक आयोजनों की मेजबानी के लिए बोलियां जीतीं।"
उन्होंने कहा, “किसी भी वैश्विक आयोजन के मेजबान के रूप में दुबई की भूमिका सफलता का पर्याय है और यह अपेक्षा आगामी सूचना विज्ञान सम्मेलन तक फैली हुई है।"
उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि दुबई स्वास्थ्य प्राधिकरण निर्णय लेने, नीति निर्माण और रणनीतिक योजना में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका को पहचानते हुए चिकित्सा सूचना विज्ञान को सर्वोपरि महत्व देता है।
यह आयोजन आने वाले सालों में दुबई में होने वाले प्रमुख सम्मेलनों और कांग्रेसों की सूची में शामिल होने वाला नई कार्यक्रम है, जिसमें प्रमुख वैश्विक चिकित्सा और स्वास्थ्य देखभाल सभाएं शामिल हैं, जो विजिटर की वृद्धि और दुबई की ज्ञान अर्थव्यवस्था के निरंतर विकास में योगदान करती हैं।
अनुवाद - पी मिश्र.