यूएई ने दो इजराइली मंत्रियों के बयानों की कड़े शब्दों में निंदा की

अबू धाबी, 4 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- संयुक्त अरब अमीरात ने इजराइल के वित्त मंत्री बेजेलेल स्मोट्रिच और इजराइल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-ग्विर के चरमपंथी बयानों की कड़े शब्दों में निंदा की, जिसमें गाजा पट्टी पर फिर से कब्जा करने और बस्तियों के निर्माण के अलावा फिलिस्तीनियों के विस्थापन का आह्वान किया गया था।

एक बयान में विदेश मंत्रालय (MoFA) ने ऐसे आक्रामक बयानों और अंतरराष्ट्रीय वैधता पर प्रस्तावों के उल्लंघन में किए गए सभी प्रथाओं और प्रक्रियाओं के लिए यूएई की स्पष्ट अस्वीकृति व्यक्त की, जिससे क्षेत्र में और अधिक वृद्धि व अस्थिरता का खतरा है।

मंत्रालय ने रक्तपात को समाप्त करने और विशेष रूप से बीमारों, बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं सहित सबसे कमजोर समूहों को राहत और मानवीय सहायता की तत्काल, सुरक्षित, स्थायी और निर्बाध डिलीवरी की सुविधा प्रदान करने के लिए तत्काल मानवीय युद्धविराम का आह्वान किया। मंत्रालय ने सुरक्षा परिषद के संकल्प 2712 (2023) और 2720 (2023) के पूर्ण और तत्काल कार्यान्वयन के महत्व पर भी जोर दिया।

यूएई ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से जीवन के और अधिक नुकसान से बचने के लिए तत्काल युद्धविराम तक पहुंचने के प्रयासों को तेज करने, कब्जे वाले फिलिस्तीनी क्षेत्र में स्थिति को भड़काने से रोकने और क्षेत्रीय फैलाव को रोकने के साथ व्यापक और न्यायपूर्ण शांति प्राप्त करने के लिए सभी प्रयासों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

अनुवाद - पी मिश्र.