दुबई, 3 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- दुबई के शासक के रूप में अपनी क्षमता में यूएई के उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने एक सार्वजनिक संयुक्त स्टॉक कंपनी (PJSC) 'पार्किन' कंपनी की स्थापना के लिए 2023 का कानून संख्या (30) जारी किया, जो दुबई में पार्किंग स्थानों से संबंधित कार्यों की देखरेख करेगा।
कानून के अनुसार, नव स्थापित कंपनी को अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए वित्तीय, प्रशासनिक और कानूनी स्वायत्तता होगी। कंपनी की अवधि उसके पंजीकरण की तारीख से शुरू होकर 99 साल निर्धारित की गई है और इसे समान अवधि के लिए नवीनीकृत किया जाएगा।
कानून में कहा गया है कि पार्किन PJSC को सार्वजनिक पार्किंग स्थानों को विनियमित करने वाले कानूनों के अनुसार बनाने, योजना बनाने, डिजाइन करने, संचालन और प्रबंधन करने का काम सौंपा जाएगा।
पार्किन PJSC व्यक्तियों को परमिट जारी करने, उन्हें सार्वजनिक पार्किंग की सदस्यता लेने, इसका उपयोग व संचालन करने और फ्रेंचाइजी अनुबंध की शर्तों के अनुसार पार्किंग स्थान आरक्षित करने में सक्षम बनाने के लिए भी जिम्मेदार है।
इसके अलावा कंपनी को अन्य जिम्मेदारियों के साथ निजी पार्किंग स्थानों की स्थापना, डिजाइन और प्रबंधन के साथ संबंधित व्यावसायिक गतिविधियों में निवेश भी सौंपा गया है।
दुबई के क्राउन प्रिंस और दुबई की कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष हिज हाइनेस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने पार्किन PJSC के निदेशक मंडल का गठन करते हुए 2023 का कार्यकारी परिषद संकल्प संख्या (121) जारी किया।
बोर्ड के अध्यक्ष अहमद हाशिम बेहरोजाइन होंगे, जबकि अहमद हसन महबूब उपाध्यक्ष के रूप में काम करेंगे। बोर्ड के अन्य सदस्यों में मुना अब्दुलरहमान अल ओसैमी, नासिर हमद अबू शेहाब, अलावी अली अल शेख, मोना मोहम्मद बजमन और अल अनौद थबिट अल अमेरी शामिल हैं। संकल्प इसके जारी होने की तारीख से प्रभावी है और आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित किया जाएगा।
संकल्प निदेशक मंडल के अधिकार और जिम्मेदारियों को परिभाषित करता है, जिनमें कंपनी की रणनीतिक योजनाओं और नीतियों का अनुमोदन, कंपनी के लिए वित्तीय, प्रशासनिक, तकनीकी और खरीद नियम जारी करने, इसकी संपत्तियों का प्रबंधन, इसके संगठनात्मक ढांचे का अनुमोदन और कंपनी द्वारा हस्ताक्षरित अनुबंधों और समझौतों का सत्यापन शामिल हैं।
2023 का कानून संख्या (30) RTA को सार्वजनिक व निजी पार्किंग के साथ 2016 के कार्यकारी परिषद संकल्प संख्या (5) और अमीरात में मौजूदा नियमों में उल्लिखित प्रासंगिक परमिट जारी करने से संबंधित अपनी कुछ या सभी जिम्मेदारियों को सौंपने का आदेश देता है। कर्तव्यों के इस हस्तांतरण को RTA और पार्किन PJSC के बीच अंतिम रूप दिए जाने वाले फ्रेंचाइजी समझौते द्वारा सुगम बनाया जाना है।
कंपनी की जारी और चुकता पूंजी उसके एसोसिएशन के लेखों के अनुसार निर्धारित की जाएगी। कंपनी के सभी शेयर पूरी तरह से दुबई सरकार के स्वामित्व में हैं। दुबई की कार्यकारी परिषद के पास उन शेयरों का प्रतिशत निर्धारित करने का अधिकार है जिन्हें सार्वजनिक या निजी सदस्यता के माध्यम से तीसरे पक्ष को हस्तांतरित किया जा सकता है।
कंपनी की देनदारी उसकी चुकता पूंजी तक सीमित है और उसके शेयरधारकों की जिम्मेदारी उनके स्वामित्व वाले शेयरों के नाममात्र मूल्य तक सीमित है। कानून व्यक्तियों को सार्वजनिक या निजी सदस्यता के माध्यम से कंपनी में शेयर रखने की अनुमति देता है। जब इसके शेयरों को सदस्यता के लिए पेश किया जाता है तो दुबई सरकार का स्वामित्व प्रतिशत कंपनी की पूंजी के 60 फीसदी से कम नहीं होना चाहिए।
कानून के अनुसार, कंपनी के एसोसिएशन के लेखों को दुबई की कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष द्वारा अनुमोदित किया जाएगा। कानून उन क्षेत्रों को भी परिभाषित करता है जिन्हें एसोसिएशन के लेखों में शामिल किया जाना चाहिए।
इसके अलावा कानून कुछ कर्मचारियों को उनके अधिकारों से समझौता किए बिना RTA के अध्यक्ष द्वारा जारी निर्णय के माध्यम से RTA से पार्किन PJSC में स्थानांतरित करने की अनुमति देता है।
कानून किसी भी अन्य कानून को रद्द कर देता है जो इसका खंडन करता है। कानून इसके जारी होने की तारीख से प्रभावी है और आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित किया जाएगा।
अनूवाद - एस कुमार.