RTA ने भारी वाहन उत्सर्जन में कमी में 98 फीसदी अनुपालन की रिपोर्ट दी

दुबई, 3 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- दुबई के सड़क और परिवहन प्राधिकरण (RTA) ने अपने निकास से कार्बन उत्सर्जन को कम करने के मानकों के पालन के लिए वाणिज्यिक परिवहन संस्थाओं, विशेष रूप से ट्रकों और भारी वाहनों का संचालन करने वालों की प्रशंसा की है। इस प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप लगभग 98 फीसदी की प्रभावशाली अनुपालन दर प्राप्त हुई है।

हाल ही में कॉर्पोरेट प्रशासनिक सहायता सेवा क्षेत्र RTA में प्रशासन सेवा विभाग के समन्वय में लाइसेंसिंग गतिविधियां निगरानी विभाग की फील्ड टीमों ने निरीक्षण और जागरूकता अभियान का नेतृत्व किया। ये अभियान दुबई पुलिस मुख्यालय और एमिरेट्स ट्रांसपोर्ट के सामान्य यातायात विभाग के सहयोग से चलाए गए थे। इन अभियानों का मुख्य उद्देश्य भारी वाहनों के धुएं से होने वाले कार्बन उत्सर्जन को कम करने के महत्व पर जोर देना था।

RTA की लाइसेंसिंग एजेंसी में लाइसेंसिंग गतिविधियों की निगरानी के निदेशक एस्सा अल अमीरी ने उन कंपनियों के कार्बन उत्सर्जन कटौती मानकों के अनुपालन की प्रशंसा की, जिनके पास माल परिवहन ट्रकों सहित भारी वाहन हैं।

उन्होंने कहा कि नियमों के पालन की दर लगभग 98 फीसदी तक पहुंच गई है, जो इन कंपनियों की जागरूकता और प्रतिबद्धता के उच्च स्तर को दर्शाता है। ये परिणाम एक सप्ताह तक चलने वाले निरीक्षण अभियान का हिस्सा थे जिसमें दुबई की विभिन्न प्रमुख सड़कों और सड़कों पर विभिन्न भारी वाहन शामिल थे। ये प्रयास RTA के दूसरे रणनीतिक लक्ष्य (स्थिरता) और तीसरे रणनीतिक लक्ष्य (स्वास्थ्य और संरक्षा) के अनुरूप हैं।

अल अमीरी ने कहा कि RTA पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने और सड़क यातायात सुरक्षा बढ़ाने के लिए विभिन्न अभियान चलाता है।

अनूवाद - एस कुमार.